फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   400 cross slogan, even the Prime Minister stopped speaking: Dushyant Chautala

400 पार का नारा तो प्रधानमंत्री ने भी बोलना बंद कर दिया : दुष्यंत चौटाला

Fri, 03 May 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
400 cross slogan, even the Prime Minister stopped speaking: Dushyant Chautala
नारनौल। अब चुनावी समय चल रहा है, लोग आएंगे भी और जाएंगे भी। यह बात भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के नामांकन के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। जब उनसे पार्टी छोड़कर जाने वालों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जजपा ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया। अब वह पार्टी को क्यों छोड़कर जा रहे हैं, यह बात तो वही बता सकते हैं, लेकिन जो उनके साथ बैठा करते थे, आज उन्हें अंतिम लाइन में जगह मिल रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 400 पार का नारा तो अब प्रधानमंत्री ने भी बोलना बंद कर दिया है। भाजपा 200 से 225 तक सिमटकर रह जाएगी।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने सरकार की ओर से जांच करवाने की बात पर कहा कि अगर उनके खिलाफ जांच करवानी है तो करवाएं। पहले भी जांच हुई थी, अब फिर जांच करवा सकते हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक जजपा के तीन उम्मीदवारों के नामांकन किए जा चुके हैं। शुक्रवार को सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में नामांकन भरेंगे। शनिवार को करनाल, करनाल उपचुनाव और सोनीपत का नामांकन भरा जाएगा। इसके बाद 6 मई को रोहतक व हिसार सीट पर नामांकन भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में दिन प्रतिदिन जोश बढ़ता जा रहा है। अब दिखता है कि हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है कि जजपा के उम्मीदवारों को संसद में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक शक्ति प्रदर्शन पांच 5 को दादरी में किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed