फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   40 students selected in employment fair

महेंद्रगढ़-नारनौल: रोजगार मेले में 40 विद्यार्थियों का किया चयन

Mon, 20 Feb 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 20 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
40 students selected in employment fair
रोजगार मेले में चयनित छात्र व अन्य।
नारनौल। जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से सोमवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय नसीबपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 16 कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में 32 स्कूलों के 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोजगार के लिए 40 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव ने बताया कि मेले में राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लेवल 4 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 40 विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिला परियोजना संयोजक शक्तिपाल ने बताया इस रोजगार मेले में सबसे ज्यादा हेल्थ केयर, ब्यूटी वेलनेस व ऑटो मोबाइल में प्रशिक्षित विद्यार्थियों का चयन हुआ है। एपीसी धर्मवीर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन शिक्षा विभाग की श्रेष्ठ पहल है। जिला टेक्निकल कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने कंपनियों को आमंत्रित करने व यहां की व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर एपीसी डॉ. विक्रम सिंह, कंप्यूटर प्रोग्रामर जितेंद्र कुमार, लेखाकार जसबीर डागर व मुकेश कुमार जांगिड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed