फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4 vehicles caught carrying illegal minerals from Rajasthan, fined Rs 10.70 lakh

Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थान से अवैध खनिज ढोते 4 वाहन पकड़े, 10.70 लाख जुर्माना ठोका

Mon, 10 Mar 2025 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
4 vehicles caught carrying illegal minerals from Rajasthan, fined Rs 10.70 lakh
नारनौल। अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन को लेकर जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खनन विभाग के अलावा जिला टास्क फोर्स से जुड़े विभागों के अधिकारी भी इस अभियान में पुलिस की सहायता से लगातार फील्ड में कड़ी निगरानी कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में टीम ने 400 वाहनों की चेकिंग की और 4 वाहन खनिज के अवैध परिवहन करते पकड़े गए। इन पर 10.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि सरकार व जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई खनिज वाहन बिना ई-रवाना के पाया जाता है तो उसे तुरंत कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई आरंभ की जाए। उपायुक्त ने बताया कि अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री और खनन विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग खुद समय-समय पर वीसी के जरिए निर्देश देते रहते हैं।
विज्ञापन

जिला खनन इंजीनियर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात, शनिवार व रविवार को टीम ने 400 वाहनों की चेकिंग की। इसमें पुलिस विभाग का विशेष सहयोग रहा है। इस दौरान 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर पत्थर व डस्ट का अवैध परिवहन करते पकड़ी गई। पकड़े जाने पर चारों वाहनों के चालक कोई बिल नहीं दिखा पाए। ऐसे में नियम अनुसार इस पर 10.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। यह सभी राजस्थान से अवैध तरीके से खनिज ला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed