{"_id":"61169e078ebc3edfc777f8ee","slug":"4-people-fall-ill-after-consuming-mustard-oil-narnol-news-rtk6208746109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों का तेल खाने से चार लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों का तेल खाने से चार लोग बीमार
विज्ञापन
आकोदा में किरयाणा स्टोर पर कार्रवाई करती हुई खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव आकोदा में एक शिकायत के आधार पर किराना की दुकान पर छापा मारा गया। टीम ने किराना स्टोर के सरसों का तेल का सैंपल चेक किया तो उसको सैंपल तय मानकों पर खरा नहीं उतरा। टीम अब दुकानदार के खिलाफ लीगल कार्रवाई करेगी।
माई कलां निवासी सोमवीर ने बताया कि उसने वीरवार को गांव आकोदा स्थित किराना स्टोर की दुकान से 15 लीटर सरसों के तेल का टीन लेकर गया था। उस तेल की सब्जी खाने के बाद घर के सभी लोग बीमार हो गए। परिजनों को उल्टी-दस्त लग गए। तेल को फ्रीज में रखकर चेक किया तो वह जम गया था और उसमें सरसों की तेल की सुगंध भी नहीं आ रही थी। वह तेल के टीन को दुकानदार के पास बदलवाने के लिए गया तो उसने बदलने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को शिकायत दी था। शुक्रवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने उस दुकान से तेल के सैंपल लिए और उसको एएसएसआई वैन में चेक किया। तेल का सैंपल फेल आया। शुक्रवार को माई कलां निवासी सोमवीर ने लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के टेक्निकल ऑफिसर अनिल कुमार ने बताया कि एफएसएसएआई वैन अपने रोस्टर कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में भ्रमण करती रहती है। शुक्रवार को सेहलंग एवं आकोदा की दुकानों के सैंपल चेक किए हैं। यह चेकिंग केवल दुकानदारों को जागरूक करने के लिए की जा रही ताकि दुकानदारों को पता चल सके वो पीछे से उनके पास कैसा सामना आ रहा है। सेहलंग में एक दुकानदार ने अपनी हलदी चेक करवाई तो उसका सैंपल फेल आया। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को अपनी इच्छा अनुसार अपने सामान के सैंपल भरवाने चाहिए ताकि उन्हें भी पता चलता हे कि वो जिस समान को सीधे बड़े गोदामों से खरीद रहे हैं और वो सही भी है या नहीं।
विज्ञापन
हमने किराना स्टोर से तेल के सैंपल लेकर जब उसकी जांच की तो तेल स्टैंडर्ड मानकों पर खरा नहीं उतरा। तेल में एसिड की मात्रा ज्यादा था तथा टीपीएम भी स्टैंडर्ड मानकों से ज्यादा मिला है। अब उसका एक बार लीगल सैंपल लिया जाएगा। यह रिपोर्ट उसके साथ लगाई जाएगी। दुकानदार के खिलाफ जो भी कार्रवाई होगी वह विभाग की ओर से की जाएगी। -अनिल कुमार, टेक्निकल अधिकारी, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग, महेंद्रगढ़।
वो तो तेल दादरी के एक बड़े गोदाम से खरीदते हैं। अगर तेल में किसी प्रकार की कोई मिलावट है तो वह पीछे गोदाम से ही मिलावट की हुई है। मैंने किसी भी प्रकार की मिलावट इस तेल में नहीं की है। -सोमवीर वर्मा, सोमवीर किराना स्टोर।