फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   39 parsent, police, jat, state,

सूबे में 39 फीसदी जाट पुलिस कर्मी, बाकी में समाज

Tue, 08 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
 प्रदेश में 39 फीसदी जाटों के शरीर पर खाकी यानी पुलिस की वर्दी है। जबकि शेष प्रतिशत में करीब 41 समाज के लोग पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह आंकड़ा हरियाणा सूचना अधिकार मंच के संयोजक विजय सिंह यादव की ओर से आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी में  सामने आया है। आरटीआई इसी साल 8 अप्रैल को मांगी गई थी और इसका जवाब 26 अप्रैल तक देने के आदेश डीजीपी ने दिये थे। हालांकि इसका जवाब आदेशों के पांच महीने बाद मिला है। हरियाणा पुलिस में सिपाही से लेकर निरीक्षक के पद पर कुल 39899 जवान कार्यरत हैं। इनमें से 32681 सूबे के विभिन्न जिलों में तैनात हैं, जबकि 7218 हरियाणा सशस्त्र बल, आईआरबी, रेलवे पुलिस, दूर संचार, पुलिस मुख्यालय, अपराध ब्यूरो, एफएसएल आदि में तैनात हैं। जानकारी 31 मार्च 2016 तक की तैनाती की है।
विज्ञापन

---------
टॉप 6 में जाट के अलावा अन्य 29.4 फीसदी
सूबे के करीब 40 हजार पुलिसकर्मियों में से जाटों की संख्या 15,490 है। वहीं टॉप 6 की अन्य जातियों की बात करें तो चमार 3976, अहीर 2870, ब्राह्मण 2843, राजपूत 1057 और गुर्जर 1045 हैं। इनकी कुल संख्या का फीसदी 29.4 पहुंचता है। इसके अलावा अन्य जातियों की संख्या हरियाणा पुलिस में एक हजार से भी कम है। सबसे कम पुलिसकर्मी कश्यप (64) और गुजर मुस्लिम(63) समाज से हैं।
विज्ञापन

जाति        जिलों में तैनात    अन्य जगह तैनात        कुल योग     प्रतिशत
----------------------------------------------------------------
सामान्य    17794        4134                21928    55
एससी        5983            1169                7152        18
बीसीए        4460            925                5385        13
बीसीबी    4444            990                5434        14
---------------------------------------------------------------
कुल        32681        7218                39899    100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed