{"_id":"5f357b7b8ebc3e41180c9ac9","slug":"37-new-corona-infected-figure-reached-1051-narnol-news-rtk5687199168","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 नये कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा 1051 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 नये कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा 1051 पर पहुंचा
विज्ञापन
अटेली में बनाया गया कंटेनमेंट जोन।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसमें नारनौल शहर की स्थिति गंभीर होती जा रही है। ऐसे में लोगों को अब अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। वीरवार को जिले में 37 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1051 हो गई है। वहीं वीरवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 811 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 239 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 37 नए कोरोना मरीजों के बारे में डॉक्टरों की टीम ने जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को आठ मोबाइल टीमों ने 287 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 13 अगस्त तक 86283 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 50434 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 20617 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 698 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
वीरवार को आए मरीजों में दो होटल संचालक भी शामिल हैं। इसमें एक होटल संचालक फ्रांसखाना के दुकानदार के संपर्क में आने पर कोरोना मरीज आया है। दुकानदार के साथ होटल संचालक भी सुबह घूमता था। अब वह कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं हुडा सेक्टर में चार लोग कोरोना मरीज मिले हैं। चारों पहले के संक्रमित के कारण कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। कैलाश नगर में भी एक संक्रमित मिला है। उसके संक्रमण के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुरानी मंडी में छह कोरोना मरीज मिले हैं। एक संक्रमित के संपर्क से चाचा, ताऊ समेत अन्य मरीज मिले हैं। मोहल्ला गुरु नानकपुरा में दो लोग कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें पहले का संक्रमित के संपर्क में आने से दो अन्य कोरोना मरीज हुए। मोहल्ला माली टिब्बा में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पहले के संक्रमित के संपर्क में आने पर एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हुए। मोहल्ला जमालपुर से दो लोग मरीज मिले हैं। इसमें एक लखनऊ गया और आने पर खांसी और बुखार हुआ था। अब जांच में पॉजिटिव मिला है। मोहल्ला पुरानी सराय में तीन संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला खरखड़ी में एक महिला संक्रमित मिली है। पुल बाजार में पहले से कोरोना मरीज के संपर्क में आने से एक अन्य भी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन
झंडा चौक के आसपास आठ नए केस मिले, इनमें तीन बुजुर्ग भी
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत गुरुवार को अटेली कस्बे के वार्ड तीन में आठ और नूनी अव्वल में एक कोराना संक्रमित केस मिला है। अटेली कस्बा कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। 11 अगस्त को अटेली कस्बे में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, उसी परिवार में तीन तीन दिन पहले पांच केस आने के बाद वीरवार को भी उसके संपर्क में आने वाले आठ लोग संक्रमित मिले हैं। अटेली कस्बे में इतने सारे एक स्थान पर कोरोना के केस आने के बाद क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। अटेली कस्बे का झंडा चौक मुख्य बाजार होने के कारण आसपास का बाजार भी बंद करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार अटेली कस्बे में 11 अगस्त को 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी। उसी के परिवार व पड़ोस में रहने वाले 15 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वीरवार को संक्रमित में तीन लोग 70 वर्ष की आयु से अधिक है। इसके अलावा इनमें चार महिलाएं हैं तथा एक युवक भी है।
नांगल चौधरी में एक मरीज मिला
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में ढ़ाणी बंधावाली में एक कोरोना पॉजिटिव केस कंफर्म हुआ है, जो कि फौजी है और चार दिन पहले ही घर आया था। 11 अगस्त को नांगल चौधरी सीएचसी में सैंपल दिया था। पॉजिटिव आने पर एरिया को सैनिटाइजर कर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पॉजिटिव को होम आईसोलेट किया गया है। मेडिकल टीम ने पॉजिटिव के कांटेक्ट लिस्ट में शामिल रहे छह परिजनों सहित अन्य पांच लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो दिन पहले नांगल चौधरी में मिली पॉजिटिव गर्भवती महिला के कांटेक्ट में शामिल रहे 11 लोगों के दोबारा से सैंपल लिए गए है।
कोरोना संक्रमित की सूची :
हुडा सेक्टर नारनौल -4
मोहल्ला कैलाश नगर - 1
पुरानी मंडी नारनौल -6
पुलिस लाइन नारनौल के नियर अपार मार्बल - 1
मोहल्ला गुरु नानक पुरा - 2
माली टिब्बा नारनौल - 3
मोहल्ला जमालपुर नारनौल-2
मोहल्ला पुरानी सराय-3
मोहल्ला खरखड़ी नारनौल -1
मोहल्ला पुल बाजार नारनौल-1
पहाड़वास-1
वार्ड तीन अटेली -8
पाथेड़ा -1
मालड़ा सराय -1
नुनी अव्वल -1
ढाणी बंदावाली -1