फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   350 meter road in Mohalla Khatikan is in bad condition for 14 years

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला खटीकान में 350 मीटर सड़क 14 वर्षों से बदहाल

Tue, 03 Sep 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Sep 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
350 meter road in Mohalla Khatikan is in bad condition for 14 years
फोटो संख्या:62- प्रेम कुमार--संवाद
महेंद्रगढ़। मोहल्ला खटीकान में पिछले 14 वर्षों से सड़क बदहाल अवस्था में है। इसकी वजह से यहां से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग 350 मीटर लंबा व करीब 30 मीटर चौड़ा है। 11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे 148 बी को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। यहां से प्रतिदिन दो से ढाई हजार वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। वहीं आसपास के गांवों के ग्रामीण भी इसी रास्ते से सब्जी व अन्य सामान लेने के लिए शहर में आते हैं।
विज्ञापन

11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे 148 बी का लगभग डेढ़ किलोमीटर मार्ग 2008 में बनाया गया था। मार्ग बनने के दो साल बाद ही टूटने लगा था तब से 11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे 148बी तक सड़क बदहाल हो गई थी। तीन वर्ष पहले मोहल्ला वाल्मीकि से स्टेट हाईवे 148बी तक बना दिया था, लेकिन 11 हट्टा बाजार से माेहल्ला वाल्मीकि तक सड़क निर्माण नहीं करवाया गया। कई स्थानों पर सड़क दिखाई नहीं देती है। इस मार्ग पर दो मंदिर, एक अस्पताल, स्कूल, मस्जिद, कबाड़ की दुकानें, पटवार घर स्थित है। लोग लघु सचिवालय में इसी मार्ग से जाते हैं। यह छोटा व आसान रास्ता भी है।
विज्ञापन

मार्ग टूटा होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानों में धूल जमने से सामान भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन सिंह
यह मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है। मोहल्ला खटीकान के आसपास इस मार्ग पर 80 से अधिक दुकानें हैं। वाहनों के गुजरने के बाद रोड़ियां सीधी दुकानों तक पहुंच रही हैं।
सचिन

टूटे मार्ग के साथ-साथ नालियां भी टूटी हुई है, जिसके कारण नालियों का पानी भी रोड पर आ जाता है। रोड पर पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है। बार-बार लोगों की मांग के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।

मनोज खन्ना
यह मार्ग बाजार से स्टेट हाईवे को जोड़ता है। यहां से हजारों लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर मंदिर, स्कूल, मस्जिद, कबाड़ की दुकानें की दुकान स्थिति है। दिनभर व्यस्त मार्ग होने के बावजूद भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रेम कुमार

आचार संहिता के बाद इसके लिए टेंडर जारी किए जाएगा। टेंडर के लिए सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता तक तक पैचवर्क करा गड्ढों को भरवाया जाएगा।
रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62- प्रेम कुमार--संवाद

फोटो संख्या:62- प्रेम कुमार--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed