{"_id":"5b2172a14f1c1bac6e8b7af8","slug":"31528918689-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बना परिवर्तनशील, आसमान में छाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बना परिवर्तनशील, आसमान में छाई धूल
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। दो दिनों से क्षेत्र का मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आसमान में हल्की धूल छाई हुई है जिससे वातावरण गिदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं आसमान में धूल के साथ-साथ लू भी चल रही है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को दिनभर तेज लू चलती रही।
उम्मीद तो यह थी कि प्री मानसून के बादल राहत देकर जाएंगे, मगर ऐसा होने के बजाय तापमान बढ़ता जा रहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सारा दिन तेज धूल भरी हवाओं से जन जीवन प्रभावित रहा। आसमान में धूल होने के बावजूद सूरज की तपिश इतनी बढ़ी कि क्षेत्र में हर कोई परेशान हो गया। अनुमान यही है कि दो दिन में तापमान और बढ़ेगा। धूल भरी तेज हवा से मौसम में उमस तो नहीं थी, लेकिन पारा जरूर बढ़ गया। वहीं अब रात का तापमान भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 31.5 रहा जिससे दिन के साथ-साथ रात को भी लोगों का हाल बेहाल रहा।