फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महेंद्रगढ़ मांगे मेडिकल कॉलेज अभियान

महेंद्रगढ़ मांगे मेडिकल कॉलेज अभियान

Sun, 05 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ मांगे मेडिकल कॉलेज अभियान
-गांव में आयोजित की बैठक, कार्रवाई में कोई दिक्कत न हो, उसके लिए शिक्षामंत्री से मिलने का निर्णय
विज्ञापन

फोटो संख्या:31 से 38
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। अमर उजाला की ओर से सप्ताहभर से चलाए जा रहे ‘महेंद्रगढ़ मांगे मेडिकल कॉलेज’ अभियान को लेकर शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने पहली बार अपना बयान जारी किया है। उन्होंनेे कहा कि मेडिकल कॉलेज गांव पाली में ही बनाया जाएगा, क्योंकि महेंद्रगढ़ के मरीजों को इलाज के लिए रोहतक और जयपुर जाना पड़ता है। इसलिए कॉलेज की सबसे ज्यादा जरूरत महेंद्रगढ़ को है।
वे रविवार को यादव सभा में एक कार्यक्रम के बाद प्रेस से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़, जिले का केंद्र हैं। गांव पाली की जमीन भौगोलिक दृष्टि से भी बहुत अच्छी है और मेडिकल कॉलेज खोलने के सभी मापदंडों को पूरा करती है। यहां ट्रांसपोर्ट, बिजली, पानी और पेयजल की कोई कमी नहीं है। यह जमीन नेशनल हाईवे पर है, पास में ही नहरी पानी है, रेलवे स्टेशन और बिजली बोर्ड की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पाली गांव की पंचायती जमीन का सर्वे भी करवा दिया है। इसकी रिपोर्ट जिला उपायुक्त जल्द ही बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज देंगी। वहीं गांव पाली के ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज के संबंध में रविवार को बैठक आयोजित की और बैठक में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मिलने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वे क्षेत्र के हक ों के लिए 200 एकड़ तो क्या और भी अधिक जमीन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाली गांव ने हमेशा ही सरकार का सहयोग किया और आगे भी करते रहेगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के लिए गांव पाली े ग्रामीणों ने की बैठक
गांव पाली के पंचायत भवन में रविवार को ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज से संबंधित एक बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता गांव पाली के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर ग्रामीणों ने शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मिलने का निर्णय लिया। मेडिकल कॉलेज से संबंधित काम के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। ग्राम के प्रमुख लोगों ने बैठक में विचार रखे। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की हमेशा ही अनदेखी की गई है। इसके हकों पर पहले की सरकारों ने कुठाराघात किया है, किंतु अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज क्षेत्र का हक है और वो इसे लेकर रहेंगे। इस मौके पर सरंपच सुरेंद्र ने कहा कि 13 जुलाई 2017 को सबसे पहले गांव की पंचायती जमीन का सर्वे किया गया था। किंतु बीच में ही प्रशासन ने इस फाइल को दबा दिया था। अगर अमर उजाला यह मुद्दा नहीं उठाता तो प्रशासन हरकत में नहीं आता। इसके लिए मैं अमर उजाला टीम को धन्यवाद बोलता हूं। आगे कार्रवाई में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए इसके लिए गांव के लोग शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, हम तो क्षेत्र का हक मांगे रहे हैं। अगर सरकार इस संबंध में अब कोई आनाकानी करेगी तो वो चुप नहीं बैठेंगे। ग्राम पंचायत ने 200 एकड़ जमीन का प्रस्ताव पास कर दिया है, सोमवार को वेे इसकी रिपोर्ट सौंप देंगे। इस मौके पर विनोद तंवर पाली, अमित भारद्वाज, रामकुमार, संदीप, सुनील, कुलदीप शर्मा, कंवर सिंह, अजय, नरेश, विजय राठी, राजबीर, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बैठक में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मिलने का निर्णय लिया गया ताकि आगे कार्रवाई में कोई दिक्कत नहीं आए। शुक्रवार की बैठक में 200 एकड़ जमीन का प्रस्ताव पास कर दिया है। सोमवार को प्रशासन को यह रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
-सुरेंद्र सिंह, सरपंच ग्राम पाली।
-----------
पहले की सरकारों ने क्षेत्र के हकों के लिए कुठाराघात किया है। अब और नहीं यह बर्दाश्त किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज महेंद्रगढ़ का हक है और वह लिया जाएगा।
-विनोद तंवर पाली, ग्रामीण।
--------
नारनौल में पहले ही बहुत सी सुविधाएं दी गई हैं। महेंद्रगढ़ में मात्र हकेंविवि है। इसके अलावा कोई बड़ी चीज नहीं है। इसलिए मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ का हक बनता है।
-सूबेदार रामौतार
--------
नांगल चौधरी को जिले का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लाजस्टिक हब दे दिया है, नारनौल में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पहले से ही है। अब मेडिकल कॉलेज महेंद्रगढ़ की जरूरत है।
-अमित भारद्वाज, ग्रामीण।
--------
गांव पाली में मेडिकल कॉलेज खुलने से क्षेत्र के पांच लाख लोगों को फायदा होगा। सबसे खास बात यह है कि गांव की जमीन एक कॉलेज की सभी आवश्यकताएं पूरी कर रही हैं।

-सुनील तंवर, ग्रामीण।
-------
जब-जब क्षेत्र के विकास की बात आई है तो पाली की पंचायत ने निस्वार्थ भाव से जमीन देकर सरकार का सहयोग किया है। अब मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने के लिए भी गांव पाली पूरी तरह से तैयार है।
-राजकुमार, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed