फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरताज जनसेवा ग्रुप ने मेडिकल कॉलेज कोरियावास में खोलने को लेकर किया विरोध

सरताज जनसेवा ग्रुप ने मेडिकल कॉलेज कोरियावास में खोलने को लेकर किया विरोध

Fri, 03 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
सरताज जनसेवा ग्रुप ने मेडिकल कॉलेज कोरियावास में खोलने को लेकर किया विरोध
सरताज जनसेवा ग्रुप ने किया विरोध
विज्ञापन

-सोमवार को सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
फोटो संख्या: 33
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सरताज जनसेवा ग्रुप महेंद्रगढ़ की बैठक शुक्रवार को माजरा फार्म हाउस पर आयोजित की गई। इसमें ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि कोरियावास में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का वे विरोध करते हैं। सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम महेंद्रगढ़ को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि फिर भी सरकार नहीं मानी तो वो सड़कों पर उतर आएंगे। कुलदीप यादव ने कहा कि सरकार जहां एक तरफ नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक हब बनाने जा रही है, वहीं अब मेडिकल कॉलेज भी वहीं खोलने की तैयारी कर रही है । नारनौल शहर के समीप आयुर्वेदिक कालेज की स्थापना हो चुकी है लेकिन महेंद्रगढ़ केवल नाम का जिला रह गया है। महेंद्रगढ़ तहसील के रूप में रहे दादरी को जिले का दर्जा दे दिया गया है। इसलिए सतनाली, कनीना, महेंद्रगढ़, अटेली आदि ब्लॉकों के लोगों की सुविधा के लिए मेडिकल कालेज की स्थापना महेंद्रगढ़ के आसपास होनी चाहिए। महेंद्रगढ़ जिले के मध्य में स्थित है। इससे मेडिकल कॉलेज बनने से जिले के सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सके। यह महेंद्रगढ़ के हक के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी कार्यालय पहले ही नारनौल में चले गए हैं। इससे हमें सभी कार्य के लिए नारनौल जाना पड़ता है। अगर ऐसा ही होता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब नारनौल को अलग जिला बना दिया जाएगा और महेंद्रगढ़ ब्लॉक के कुछ गांव नारनौल और कुछ दादरी में जोड़ दिए जाएंगे। फिर भी अगर कोई समाधान नहीं हुआ तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। अपना हक हम लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed