{"_id":"5974efcb4f1c1b84718b45c7","slug":"31500835787-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान: किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान: किरण चौधरी
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि एसवाईएल पर फैसला हरियाणा के पक्ष में आने के बावजूद केंद्र सरकार हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलाने में अक्षम साबित हो रही है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर और व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने पूरी तरह से किसान विरोधी नीति अपना रखी है। किसान का दुखदर्द समझने वाला देश और प्रदेश सरकार में कोई नहीं है।
वह रविवार दोपहर में अपने माधोगढ़ स्थित फार्म हाउस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी को बिना फील्ड ट्रायल और लोगों और विपक्ष को विश्वास में लिए बगैर लागू कर दिया गया है। कहा कि पिछले 36 महीने में सरकार ने कृषि सेक्टर में कोई ऐसा काम नहीं किया, जिसे उपलब्धि के तौर पर देखा जा सके। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंशीलाल के विकास कार्यों पर कहा कि उनकी नीति 36 बिरादरी के हित में कार्य करने की रही थी। वर्ष 1970 से पहले प्रदेश के प्रत्येक गांव में बिजली का प्रकाश किया गया। नहरों का जाल बिछाया गया और प्रत्येक गांव को सड़कों से जोड़ा गया। आज सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार सड़कों की मरम्मत भी ठीक ढंग से नहीं करवा रही। बिजली-पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मध्य जाकर सत्ताधारी भाजपा की किसान, कृषि, व्यापारी, उद्योग और जनविरोधी नीतियों का भंडाफोड़ कर कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। इस अवसर पर सुरेंद्र नंबरदार, देवेंद्र हुडीना, सतबीर झूकिया, यशवंत पिलानियां, शशि अग्रवाल, सतबीर, जयराम साहब, सुरेश सिंह, विक्रम उर्फ दाना, सतबीर मेचू, संजय सांगवान, रामौतार लांबा, धर्मपाल लांबा, ईश्वर साहब, अशोक पहलवान, सुरेन्द्र कमांडो, जयसिंह बारड़ा, ऋषिराज लांबा, जयपाल लांबा, बलवान भगत, जयप्रकाश आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।