फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   30 illegal connections of those wasting drinking water were cut, notices were given to defaulting consumers

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल बर्बाद करने वालों के 30 अवैध कनेक्शन काटे, बकायेदार उपभोक्ताओं को दिए नोटिस

Tue, 03 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
30 illegal connections of those wasting drinking water were cut, notices were given to defaulting consumers
नारनौल।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा महेंद्रगढ़ जिले के गांवों व शहरों में पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जिले में 6 टीमों द्वारा कुल 205 नल कनेक्शनों का निरीक्षण किया गया।
गांव गुवानी में जेई एनपी रंगा और बीआरसी धमेंद्र की टीम ने 16 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, जो खुले में जल बहा रहे थे या खेती की सिंचाई कर रहे थे। जेई रंगा के अनुसार, गुवानी गांव में 15 से 20 अन्य अवैध कनेक्शन भी चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें शीघ्र ही टीम भेजकर हटाया जाएगा। जेई अक्षय और बीआरसी अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने घाटासेर रोड पर जेसीबी की सहायता से मुख्य पाइपलाइन से जुड़े 14 अवैध कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन


जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने बताया कि जिन होटलों व रेस्टोरेंट के मालिकों के कमर्शियल पेयजल कनेक्शनों के बिल बकाया हैं, उन्हें विभाग की ओर से दो दिन का समय दिया गया है। इसके उपरांत, यदि बिल का भुगतान नहीं किया गया तो विभाग को मजबूरन उनका कनेक्शन काटना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, जिन उपभोक्ताओं ने मुख्य पाइपलाइन से अवैध रूप से कनेक्शन ले रखे हैं, उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। जो लोग पेयजल का उपयोग खेती-बाड़ी की सिंचाई के लिए कर रहे हैं, उनके कनेक्शन टीम द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस के काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेली खंड के उनिंदा, नांगल चौधरी के भोजावास, कनीना के पड़तल, तथा नारनौल के सेका गांव में भी टीमों ने पेयजल कनेक्शनों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जेई एनपी रंगा, जेई अक्षय कुमार, जेई नरेश कुमार, जेई संजय कुमार, बीआरसी अशोक कुमार, बीआरसी धर्मेन्द्र, बीआरसी विक्रम सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed