शहर थाना पुलिस ने मोबाइल और नकदी छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान देवेंद्र उर्फ जॉनी, नरेंद्र और राहुल निवासी गोरीर झुंझुनू राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों ने नारनौल शहर में मोबाइल और नकदी छीनी थी। आरोपियों को शनिवार को नारनौल अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजवीर ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नारनौल में होटल में काम करता है। रात के समय घर जाने के लिए बस स्टैंड नारनौल पर खड़ा था। एक मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उससे नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस पर थाना शहर नारनौल में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू क दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए झपट्टा मारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीक की सहायता से वारदात को अंजाम देने वालों का पता लगाया और नारनौल शहर क्षेत्र से पकड़कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपित नशे के आदी हैं, नशे की लत के चलते आरोपितों में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों को आज अदालत नारनौल में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपितों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।