फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   3,25,700 cheated in the name of giving tractor at cheap price

सस्ते दाम पर ट्रैक्टर देने के नाम पर 3,25,700 रुपये ठगे

Thu, 16 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
3,25,700 cheated in the name of giving tractor at cheap price
कनीना। साइबर ठगों ने गांव मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति को सस्ते दामों पर ट्रैक्टर बिक्री करने का झांसा देकर 3 लाख 25 हजार 700 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर निवासी पवन ने कनीना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई हुई है। फेसबुक पर उसने स्वराज 855 को दो लाख दस हजार रुपये में बेचने का विज्ञापन देखा। विज्ञान के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो साइबर ठग ने अपने आपको जिला करनाल निवासी निरवर सिंह बताया। ट्रैक्टर खरीदने के लिए 1 लाख 90 हजार रुपये सौदा तय हो गया। इसके बाद साइबर ठग के बताए मोबाइल पे नंबर व खातों पर कुल नौ बार में उपरोक्त राशि भेज दी। पीड़ित पवन ने पुलिस को शिकायत देकर साइबर ठग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर राशि बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed