फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   250 environmental guards honored with certificates and saplings

Mahendragarh-Narnaul News: 250 पर्यावरण प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र व पौधे देकर किया सम्मानित

Thu, 04 Jan 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 04 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
250 environmental guards honored with certificates and saplings
महेंद्रगढ़। राधा-कृष्ण समारोह स्थल पर वीरवार को सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था का पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले लोगों का सम्मान समारोह आयाजित किया गया। समारोह में महेंद्रगढ़, आकोदा, कनीना क्षेत्र के पर्यावरण पर काम करने वाले को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ महेंद्रगढ़ डीएसपी रणवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के आयोजक पवन खैरवाल ने बताया सांस्कृतिक अहीरवाल संगठन अहीरवाल संस्कृति के प्रति समर्पित संगठन है और इसके हर पहलू को देखकर उस पर काम करने की योजना बनाई जाती है। अहीरवाल के ऐतिहासिक इतिहास लेखन के समय पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ा गया था। अब उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस सम्मान समारोह में उन दिवंगत आत्माओं को भी मरणोपरांत सम्मानित किया, जिनके लगाए पेड़ आज भी गांव में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पर्यावरण आज की बढ़ती आवश्यकता है और इस पर ध्यान देना हर व्यक्ति की प्राथमिकता में होना चाहिए। हम सब समाज में सभी प्रकार की प्रतिभाओं और सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित करते हैं, परंतु समाज में पर्यावरण का संरक्षण करने वाले विशेष रूप से पेड़ पौधों को पालकर बड़ा करने वाले लोगों को कभी सम्मानित करने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने 250 पर्यावरण प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र और वृक्ष देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक अहीरवाल महेंद्रगढ के सह प्रमुख पवन खैरवाल अपने जन्मदिन पर किया। यह अनूठी पहल समाज के युवाओं को प्रेरणा देगी और इससे आने वाले समय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा सांस्कृतिक अहीरवाल सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है, जिसका 2500 गांवों में सीधा संपर्क है। कार्यक्रम में मास्टर सुरेंद्र, सतीश यादव खेड़ा, विजयपाल यादव, हवा सिंह, नरेश यादव, विजय पाल आर्य, कैलाश दत्त शास्त्री, ब्रह्मदेव आर्य, संजय रिवासा, विष्णु पाली, अशोक, सुनील पाली, राजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed