फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   24 candidates By election : filed nominations on the flast day

नपा उपचुनाव: अंतिम दिन 24 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Thu, 02 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
24 candidates By election : filed nominations on the flast day
वार्ड नंबर 09 से नामांकन करवाती शिवानी गर्ग। - फोटो : Narnol
नगरपालिका अटेली के पांच वार्डों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर अंतिम दिन 24 उम्मीदवारों ने अपना नामंकन भरा। अंतिम दिन सुबह से ही फार्म भरने वाले उम्मीदवारों की लाइन लग गई। दस्तावेज को पूरा करने के लिए उम्मीदवार लगे रहे। अंतिम दिन ही चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचे। चुनाव के लिए 15 पुरुष तथा 9 महिलाओं ने नामांकन भरा। अंतिम दिन राजनीति गुटों की सर्वसम्मति को लेकर बैठकों का दौर सुबह 10 बजे तक चलता रहा लेकिन सहमति न बनने के कारण सभी पक्षों के लोगों ने अपने समर्थक उम्मीदवारों का नामांकन करवा दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 3 से अश्वनी कुमार, आलोक यादव, कृष्ण यादव तथा कृष्ण शर्मा ने अपना नामांकन करवाया। वार्ड नंबर 4 से सुमन देवी, संजय कुमार, अंशुल मितल, मोनिका ने अपना नामांकन करवाया। वार्ड नंबर 7 से मोनिका, हितेष मुदगिल, राकेश कुमार, अनिल गुप्ता, ब्रह्मप्रकाश, अरुण गुप्ता, संजय गुप्ता ने अपना नामांकन करवाया। वार्ड नंबर 8 से मोनिका, जितेंद्र कुमार, ज्योति, राकेश सोनी, नितेश कालरा ने अपना नामांकन करवाया। वार्ड नंबर 9 से शिवानी गर्ग, ज्योति, रेखा व मंजू ने अपना नामांकन कर चुनाव मैदान में उतरे। सबसे अधिक वार्ड नंबर 7 से नामांकन भरे गए। दूसरे नंबर पर वार्ड नंबर 8 से पांच उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन किया। सीटीएम अमित के निर्देश में की जा रही चुनाव प्रक्रिया में तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार सतपाल, एसईपीओ अनिल कुमार, कर्लक सतीश कुमार, महेंद्र कुमार कर्मी उपस्थित रहे। चुनाव एआरओ तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि अंतिम दिन 24 लोगों ने पांच वार्डों के लिए नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed