फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अतिक्रमण हटाओ अभियान

अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 21 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान
दो दिन चेतावनी देने के बाद कल पालिका प्रशासन रहेगा एक्शन मोड में
विज्ञापन

फोटो संख्या:38 से 42
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम को देखकर दुकानदारों ने बाहर रखा सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। दूसरे दिन भी दुकानदारों को चालान न कर चेतावनी देकर छोड़ दिया। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाया जाएगा और किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा। कुछ दुकानदारों ने पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण बताया है।
मंगलवार को बाद दोपहर एक बजे नगरपालिका की टीम ने एमई अंकित वशिष्ठ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम में कृष्ण कुमार जेई और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी साथ थे। यह अभियान नगरपालिका कार्यालय के पास से शुरू हुआ अभियान शंकर मार्केट, शॉपिंग कॉम्पलेक्स की बाहरी ओर ब्रह्मदेव चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, हुड्डा पार्क तक चलाया गया । जैसे नगरपालिका की टीम बाजार में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मंच गया। टीम को देखते ही दुकानदारों ने अपना सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। पालिका की टीम ने मंगलवार को थोड़ा बहुत सामान ही उठाया। बुधवार को पालिका बाहर रखे बोर्ड और मेज को उठाकर ट्रैक्टर में रख लिया। दूसरे दिन प्रशासन ने दो ट्रैक्टर सामान के भरें थे। इसके बाद शहर की सड़कें खुली-खुली हो गईं।
विज्ञापन

नगरपालिका की टीम पर कुछ दुकानदारों ने भेेदभाव का आरोप लगाया है। दुकानदारों का कहना है कि पालिका की टीम अपने परिचितों को कुछ नहीं कह रही जबकि अन्य लोगों पर शिकंजा कस रही है। अगर पालिका को अतिक्रमण हटाना ही है तो सभी का हटाए। ताकि किसी भी दुकानदार को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतरों पर पीला पंजा चलाएगी। एमई अंकित वशिष्ठ ने अभियान के दौरान दुकानदारों को बाहर निकल रहे चबूतरों को हटाने की हिदायत दी। उन्होंने आईटीआई के पास तंबू लगाकर रह रहे लोहारों को अपना तंबू हटाकर कहीं ओर जाने के भी निर्देश दिए।

अतिक्रमण शहर की मुख्य समस्या है। इस कारण पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। दुकानदार सड़क पर 7-7 फुट सामान रख लेेते हैं। आज पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की है। इसमें भी सख्ती नहीं दिखाई। प्रशासन को यह एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे एक महीने तक चलाई जानी चाहिए, तभी जाकर कुछ समाधान होगा।
-विकास तिवारी
----------
शहर में अतिक्रमण तो हटना ही चाहिए। अतिक्रमण हटाने के अभियान में पालिका प्रशासन के साथ हूं। किंतु पालिका प्रशासन भेदभाव न करें। प्रशासन बड़े व्यापारी को कुछ नहीं कहते जबकि छोटे व्यापारियों पर शिकंजा कसते हैं। उनके लिए सभी व्यापारी बराबर हैं।

- मनोज, दुकानदार
---------
नगरपालिका एक सप्ताह तक यह अभियान चलाएगी। दो दिन से दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। बुधवार से पुलिस की सहायता से अभियान चलाया जाएगा। किसी दुकानदार का सामान बाहर मिला तो उसे उठा लिया जाएगा। अभियान के दौरान प्रशासन की ओर से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
-अंकित वशिष्ठ, एमई, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed