फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   श्रद्धापूर्वक जिले भर में मनाई गई गोपाष्टमी

श्रद्धापूर्वक जिले भर में मनाई गई गोपाष्टमी

Sat, 28 Oct 2017 09:54 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धापूर्वक जिले भर में मनाई गई गोपाष्टमी
गोपाष्टमी पर्व पर किया हवन, लगाई सवामणी
विज्ञापन

फोटो नंबर 16 से 20
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला भर में शनिवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने गोशालाओं में जाकर गोमाता की पूजा अर्चना की। वहीं अनेक जगहों पर हवन कर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
स्थानीय गोपाल गोशाला व निजामपुर रोड स्थित अनाथ गौशाला में गो पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ सुबह से ही लगी हुई थी। महिलाओं ने गायों की पूजा कर उन्हें चारा खिलाया तथा वस्त्र आदि चढ़ाए। ढोसी पर्वत धाम, महावीर कॉम्पलेक्स, नई सराय स्थित माता मसानी मंदिर, मोहल्ला मिश्रवाड़ा सहित शहर के अनेक जगहों पर अन्नकूट के भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गोपाल गोशाला: गोपाल गोशाला में सुबह हवन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान हर प्रकाश गुप्ता, सुरेश चौधरी, नवल किशोर गुप्ता ने आहुति दी। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव, सत्यनारायण गुप्ता, धर्मेन्द्र गौसाई, बेगराज गोयल, रविन्द्र बजाज, रतन लाल, रामजीवन, गजानंद कौशिक, नितेश शर्मा, सुदर्शन बंसल, बद्री प्रसाद गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमाता उपचारशाला में बंटा अन्नकूट
गोमाता उपचारशाला में अन्नकूट का प्रसाद सुबह से ही वितरित करना शुरू हो गया था। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर लोगों ने उपचारशाला में उपचाराधीन गायों को भी देखा तथा दान दिया। इस मौके पर सेवक सुरेश सैनी, प्रधान पप्पु सैनी, मास्टर रामजीलाल सैनी, बाबूलाल सैनी, कपिल सैनी तथा सुनील कुमार सैनी मौजूद रहे।
श्रीगो गोपाल प्रचार संघ : गोपाल गोशाला में श्री गो गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य गो पूजन कर सवामणी लगाई। सर्वप्रथम पंडित मनीष शास्त्री व संदीप शास्त्री ने संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा गणेश जी, नवग्रह सहित विधि विधान से गो पूजन करवाया। इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर गायों को हरी सब्जी सहित खल, मेथी, गुड़, सरसों तेल, नमक मिलाकर सवामणी तैयार कर खिलाई। इस मौके पर बजरंग शास्त्री, सुरेंद्र कुमार, महेन्द्र नुनीवाल, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, हितेंद्र शर्मा, कृष्ण अग्रवाल, दीपक बंसल, किरण बंसल, प्रदीप संघी, सहकोषाधयक्ष विनोद सोनी, इंदु देवी, आयशा खान, मनोज अग्रवाल, हितेंद शर्मा, कृष्ण अग्रवाल, राकेश बंसल, विनोद शर्मा, राधा बंसल व मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।

15 गांवों के लोगों ने गोसेवा की ली शपथ
मंडी अटेली के श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में गोपाष्टमी के मौके पर हवन व गो पूजन किया गया है। गोशाला में 25 मण दलिया व 5 मण गुड़, शक्कर गायों को खिलाया गया। गोशाला के प्रधान बलबीर सिंह ने लीगल एडवाइजर के लिए एडवोकेट मनोज कुमार बेगपुर के नियुक्त किया। गांव औलात के ग्रामीणों ने गायों के लिए 100 मण अनाज दान में दिया। रामपुरा निवासी ओमप्रकाश यादव ने गायों के लिए स्वामणी लगाई। हवन व पूजन कार्यक्रम में आस-पास के 15 गांवों के लोगों ने हिस्सा लेकर गायों की सेवा करने की शपथ ली गई। इस मौके पर सचिव आर्य, समाज सेवी तेजप्रकाश, पूर्व प्रधान महिपाल, सूबेदार मेजर मक्खनलाल, रविंद्र बजाड़, पूर्व सरपंच मदनलाल, अमिलला नांगल, मनैजर रामपलाल, उपप्रधान जगदेव, महेंद्र सिंह, बंशीलाल, रामौतार मास्टर, कप्तान शेरसिंह, बलबीर फौजी, बिशम्बर, देशराज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed