{"_id":"59dfaa204f1c1bd1538b71b9","slug":"21507830304-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभककक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभककक
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आरपीएस व यदुवंशी स्कूलों में आयोजित खेल महाकुंभ-2017 का बृहस्पतिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ यदुवंशी स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत से किया। इसके बाद हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। यदुवंशी के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने कहा कि जिले में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के माध्यम से राज्यस्तरीय खेल यहां हो रहे हैं। इसके लिए वो उनका आभार प्रकट करते हैं।
ये टीमें रहीं विजेता
अंडर 14 वर्ष आयुवर्ग लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में कैथल ने प्रथम, महेंद्रगढ़ ने द्वितीय व फतेहाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ष आयुवर्ग में कैथल प्रथम, महेंद्रगढ़ द्वितीय व जींद की टीम तृतीय रही। ओपन प्रतियोगिता में पानीपत ने पहला, हिसार ने दूसरा व सोनीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की खो-खो खेल के 14 वर्ष आयुवर्ग में पानीपत प्रथम, झज्जर द्वितीय, हिसार तृतीय रहा। अंडर 17 आयुवर्ग में पानीपत प्रथम, रोहतक द्वितीय व हिसार तृतीय स्थान पर रहे। ओपन प्रतियोगिता में कैथल ने पहला, हिसार ने दूसरा व सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के डीएसओ जयसिंह पिलानिया व यदुवंशी स्कूल के संस्थापक राव बहादुर सिंह ने मुख्यातिथि उपायुक्त गरिमा मित्तल सहित अतिथियों को स्वागत एवं आभार प्रकट किया। यदुवंशी स्कूल में आयोजित समापन कार्यक्रम में अध्यक्षता महेंद्रगढ़ के एसडीएम विक्रम आईएएस ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कनीना के एसडीएम संदीप सिंह इंजीनियर व नारनौल के एसडीएम जगदीश शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कनीना के तहसीलदार योगेश कुमार, रमेश कुमार नायब तहसीलदार महेंद्रगढ़, डीईओ मुकेश लावनिया, वाईसीओ अनिल कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा, नपा प्रधान रीना बंटी, पार्षदों में कृष्णा जांगिड़ा, मनीष सैनी, संगीता यादव वाईस चेयरपर्सन यदुवंशी स्कूल, धर्मेश कौशिक आरपीएस स्कूल, मेजर डा. सूरत सिंह, विनोद शर्मा, राजेश शर्मा झाड़ली आदि रहे।