फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   वर्ष में एक बार अवश्य करें रक्तदान: देवेश गुप्ता

वर्ष में एक बार अवश्य करें रक्तदान: देवेश गुप्ता

Mon, 24 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
वर्ष में एक बार अवश्य करें रक्तदान: देवेश गुप्ता
वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करें : देवेश गुप्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय रेडक्रॉस सोसायटी में रोटरेक्ट क्लब नारनौल ने रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें युवा उद्योगपति देवेश गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। शिविर में लगभग 80 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान ही महादान है। युवाओं को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। आपके रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बच सकती है। रोटरेक्ट क्लब के प्रधान यश गोयल ने कहा क्लब समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करता है। उन्होंने युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। विशेष सहयोगी भारत गर्ग और मनीष भारद्वाज ने कहा कि ऐसे रक्तदान शिविर से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। शिविर के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर क्लब के सचिव चिराग चौधरी, कोषाध्यक्ष साहिल जिंदल, सदस्य लोकेश अग्रवाल, शुभम मित्तल, अमन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल व जतिन गर्ग सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed