फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   204 seats vacant in Satnali College, open counseling will start from tomorrow

सतनाली कॉलेज में 204 सीट रिक्त, कल से शुरू होगी ओपन काउंसलिंग

Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
204 seats vacant in Satnali College, open counseling will start from tomorrow
सतनाली मंडी। कॉलेज में स्नातक स्तर की चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत सतनाली कॉलेज में पहली और दूसरी मेरिट सूची में स्थान पाने वाले 436 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। कॉलेज की कुल 640 सीटें निर्धारित की गई हैं। दाखिले की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद कुल 204 सीट रिक्त गई हैं। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 28 सितंबर से ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कॉलेज में पहली और दूसरी मेरिट सूची स्थान पाने वाले 436 विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में दाखिला ले लिया है। बीए में 380 में से 288 दाखिले हुए, बीकॉम की 80 में से 33 दाखिले, बीएससी मेडिकल की 60 सीटों पर 28 तथा बीएससी नॉन मेडिकल की 120 सीटों पर 87 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में बीए की 92, बीकॉम की 47, बीएससी मेडिकल की 32 तथा बीएससी नॉन मेडिकल की 33 सीटें अभी भी रिक्त हैं। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने बताया कि कॉलेज में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 28 सितंबर से ओपन काउंसलिंग शुरू होगी। स्नातक स्तर के द्वितीय व तृतीय स्तर के दाखिले के लिए 27 सितंबर से दाखिले शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed