फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शहर में 30 सितंबर तक चलेगा विशेष जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान

शहर में 30 सितंबर तक चलेगा विशेष जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान

Mon, 27 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
शहर में 30 सितंबर तक चलेगा विशेष जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम द्वारा नारनौल शहर में विशेष अभियान चलाकर घरों में वैध पानी व सीवरेज के कनेक्शन करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य घरों में सौ प्रतिशत पानी व सीवरेज कनेक्शन करने जिससे की पानी व्यर्थ न बहे। छह अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। साथ ही पानी और सीवरेज कनेक्शन से संबंधित 13 सवाल भी पूछ रहे हैं। अगर किसी के घर पानी व सीवरेज कनेक्शन नहीं है तो मौके पर ही उसके कनेक्शन वैध किये जा रहे हैं। इस प्रकार अब लोगों को पानी व सीवरेज कनेक्शन के लिए विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें घर बैठे ही कनेक्शन मिल जाएगा।
जन स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि विभाग ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान की शुरूआत छह अगस्त से शहर नारनौल से की गई है। इसके लिए कुल तीन टीमें बनाई गई है। प्रत्येक टीम में 6 से 7 कर्मचारी है। जो घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और 13 सवाल पूछेंगे। लोगों को कनेक्शन लेने व नलों पर टूंटी लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। ताकि पानी व्यर्थ ना बहे। विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार रंगा ने कहा कि पानी के कनेक्शन के लिए एक हजार रुपये व सीवरेज कनेक्शन की 500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा 100 रुपये मिसलेनियस चार्ज के रूप में उपभोक्ताओं को देने होंगे। उन्होंने बताया कि शहर में यह अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। अत: उपभोक्ता अभियान का फायदा उठाये। कनेक्शन वैध करने के लिए उपभोक्ता का मकान का नक्शा, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, पानी व सीवर कनेक्शन की फाइल, आईएसआई मार्क का पानी का मीटर, मकान की रजिस्टरी, आधार कार्ड या राशन कार्ड, जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजीकृत प्राईवेट पलंबर से टेस्ट रिपोर्ट आदि दस्तावेजों की जरूरत रहेगी। उपमंडल अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन


पानी बचाने का दिया संदेश
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सर्वे टीम घर के सामने एक स्टीकर भी लगाएगी। इसके माध्यम से पानी बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्टीकर पर विभाग का टोल फ्री नंबर-18001805678 व विभाग की वेबसाइट का लिंक दिया गया है। जिस पर कॉल करके पानी संबंधित शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं से पूछे जाएंगे 13 सवाल
अभियान के दौरान सर्वे टीम लोगों से 13 सवाल पूछेंगी। इसमें पूछा जाएगा कि क्या उनके घर से 30 मीटर के दायरे में पानी व सीवरेज की व्यवस्था है। क्या पानी व सीवरेज के लिए स्वीकृति ली गई है। पानी के लिए आसपास कोई लीकेज या सीवरेज जाम होने की समस्या तो नहीं है। अगर लीकेज व सीवरेज ब्लॉक की कोई समस्या आती है तो विभाग द्वारा उसे तुरंत ठीक करवाया जाएगा। इस मौके पर जेई मुकेश कुमार, जेई आनंद कुमार, बीआरसी विक्रम सिंह, इंद्रजीत, अनीता आदि टीम सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed