फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राखियों से सजने लगे बाजार, आधुनिकता के युग में बदला राखियों का डिजाइन

राखियों से सजने लगे बाजार, आधुनिकता के युग में बदला राखियों का डिजाइन

Wed, 22 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
राखियों से सजने लगे बाजार, आधुनिकता के युग में बदला राखियों का डिजाइन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। भाई-बहन के प्रेम और निष्ठा का पवन पर्व राखी का त्योहार 26 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में राखियों की स्टॉल सज गई है। इससे बाजार में चहल-पहल व त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है। साथ ही राखियों में भी बदलाव और आधुनिकता का समावेश हो चुका है। वहीं, दुकानदार रक्षाबंधन पर हो रही बिक्री से काफी खुश नजर आ रहे हैं। रक्षा बंधन का त्योहार हरियाणा व राजस्थान में पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है।
रक्षाबंधन के अवसर पर सूत का धागा बांधकर बहन की रक्षा का संकल्प लेने की परंपरा रही है। अब शादी-विवाहों से लेकर त्योहार तक में वैभव के प्रदर्शन की संस्कृति ने मानो सब कुछ बदल दिया है। बदलते दौर में बहन भी अपने भाई की कलाई पर महंगी व आधुनिक राखी बांधना चाहती हैं। सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसके मद्देनजर दुकानदारों ने भी विभिन्न डिजाइनों और मांगों के अनुरूप राखियां बाजार में उतार दी हैं। दुकानदार सोनू का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष राखी की कीमतों में 15 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। अभी राखी थोड़ी सस्ती हैं, लेकिन जैसे-जैसे रक्षाबंधन और नजदीक आएगा वैसे-वैसे राखियों की कीमत और बढ़ेगी। व्यवसायियों की माने तो वे इस बार अलवर से राखी मंगवा रहे हैं। हालांकि दिल्ली की डिजाइनदार राखी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।
विज्ञापन

सोने चांदी की राखियों का भी जबरदस्त चलन हो गया हैं। बाजार में 10 से 100 रुपये तक की राखी सहजता के साथ मिल रही है। ससुराल से मायके आई बहनें भाइयों की कलाई पर सुंदर से सुंदर राखी बांधना चाहती हैं। इसके लिए वह बाजारों में न केवल खोजबीन कर रही हैं बल्कि महंगी चांदी और सोने की राखी खरीदने से भी गुरेज नहीं कर रही हैं। बाजार में सोने चांदी की राखी 500 से एक हजार रुपये तक उपलब्ध है। सोने की राखी अत्यंत महंगी होने के कारण उनके खरीददार अधिक नहीं लेकिन चांदी की राखी खूब बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखियों के प्रकार
सामान्य राखी
वैसे तो बाजार में राखियों के बहुत से प्रकार है, लेकिन सस्ते धागे से बनी राखी भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 3 रुपये है।
स्टोन राखी
स्टोन के बीच रंग-बिरंगें धागों से बनी राखियां बाजार में 10 रुपये से शुरू होती है। इसके दाम स्टोन के आधार पर रखे गये हैं।
मेटल राखी
इस राखी में लकड़ी व मेटल का उपयोग राखियों की सजावट में किया जाता है। सोने व चांदी की राखियों की डिमांड के चलते इन राखियों की मांग कम हो रही है। यह राखी मध्यम व उच्च वर्गीय लोगों में पसंद की जाती है।
बाजार में उपलब्ध राखियों की कीमत

धागा 03 से 09 रुपये
रुद्राक्ष राखी 10 से 50 रुपये
मोरपंखी 10 से 25 रुपये
नग की राखी 5 से 25 रुपये
कैडवरी 12 से 15 रुपये
रूद्राक्ष 10 से 15 रुपये
मेटल 18 से 50 रुपये
स्पाइडर मैन 15 से 20 रुपये
मिकी माउस 15 से 30 रुपये
स्टोन 25 से 100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed