फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   टंकी में पेयजल कनेक्शन नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, सरकार विरोधी नारेबाजी

टंकी में पेयजल कनेक्शन नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, सरकार विरोधी नारेबाजी

Tue, 21 Nov 2017 09:42 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
टंकी में पेयजल कनेक्शन नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, सरकार विरोधी नारेबाजी
टंकी में पेयजल कनेक्शन नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, जताया रोष
विज्ञापन

फोटो नंबर 05
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। लूजौता के योगी और मीणों के मोहल्ले में बनी सार्वजनिक पानी की टंकी में पाइप लाइन से कनेक्शन नहीं होने के कारण बनी पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध कर रही महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में पानी की समस्या को लेकर पंचायत ने सार्वजनिक टंकी का निर्माण तो करवा दिया लेकिन आज तक पाइप लाइन से कनेक्शन नहीं होने के कारण टंकी खाली पड़ी है। इस समस्या से विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया लेकिन आज तक टंकी में कनेक्शन नहीं हो पाया है। इससे मोहल्लों में पेयजल की समस्या बन गई है।
विज्ञापन

रमेश मीणा, महेंद्रसिंह, राहुल व महेश आदि ने बताया कि मोहल्ले में सार्वजनिक पानी की टंकी निर्माण करवाने के लिए हलका विधायक डा. अभयसिंह यादव, बीडीपीओ और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पंचायत ने टंकी का निर्माण तो करवा दिया, परंतु नाबार्ड की पाइप लाइन से कनेक्शन नहीं हो पाया। जिससे पिछले 6 महीने से टंकी खाली पड़ी है। इस कारण मोहल्ले की महिलाओं को दूसरे मोहल्ले से पानी भरना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता संपर्क किया, लेकिन उन्होंने सकारात्मक जवाब नहीं दिया। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने टंकी के सामने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल वितरण को लेकर सरकार गंभीर है। किंतु गांव की राजनीति के दबाव में आकर विभाग पानी उपलब्ध नहीं करवा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से जल्द कनेक्शन कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed