{"_id":"59f5f85b4f1c1b9e678b82a1","slug":"201509292123-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोठड़ी में घर-घर में लोग हुए बीमार, डेंगू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोठड़ी में घर-घर में लोग हुए बीमार, डेंगू की आशंका
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोठड़ी में घर-घर बीमार, डेंगू की आशंका
-अनेक ग्रामीणों को मिला डेंगू पॉजिटिव, लोगों में दहशत
फोटो नंबर 14 व 15
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। यहां के गांव गोठड़ी में एडीज मच्छर ग्रामीणों को डंक मारने लगे हैं। इस कारण इस गांव में घर-घर में लोग बीमार हो गए हैं। लोगों को डेंगू का भय सताने लगा है। वहीं अनेक ग्रामीणों के डेंगू पाजिटिव आया है। ग्रामीणों ने अब विभाग से फॉगिंग व चिकित्सीय सहायता की गुहार लगाई है।
राजस्थान की सीमा से लगता प्रदेश का गोठड़ी गांव नांगल चौधरी से 15 किलोमीटर आगे है। इस कारण इस गांव में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं यहां साफ सफाई का भी लोग ध्यान नहीं रख रहे हैं। इस कारण आमरास्तों में घरों से निकला हुआ गंदा पानी भर गया है। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण मच्छर पनप गए। शुरुआत में लोगों ने बुखार को हलके में लिया, गंभीर स्थिति होने पर मरीज को कोटपूतली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीवीसी रिपोर्ट में रक्त प्लेटलेट्स कम होने के कारण चिकित्सकों को डेंगू का संदेह जताया है।
यहां अनेक मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं 50 से अधिक मरीज चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। जिनके घुटने, कमर व शरीर के अन्य जोड़ों में दर्द होने के कारण चलना-फिरना मुश्किल हो गया। दर्जनों परिवारों में एक भी सदस्य स्वस्थ नहीं रहा है। इससे दवाई लेने व अस्पताल पहुंचने की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
मरीजों को कोटपुतली के निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल भी अक्तूबर महीने में डेंगू व चिकनगुनिया बीमारी फैल गई थी। करीब तीन महीने नियमित उपचार के उपरांत मरीजों को राहत मिली थी। अब दुबारा एडीज मच्छर पनपने पर ग्रामीण भयभीत हैं।
डेंगू की समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया। पंचायत खर्चे पर फोगिंग की गुहार लगा चुके हैं, किंतु समस्या को लेकर विभाग गंभीर नहीं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
-सुमन देवी, सरपंच
गांव गोठड़ी में डेंगू फैलने की शिकायत नहीं मिली है। सोमवार को चिकित्सकों की टीम गांव में भेजी जाएगी। जांच के बाद मरीजों का घर पर ही इलाज किया जाएगा। गांव में गंदगी अधिक है। इस कारण डेंगू, मलेरिया, डायरिया पनपने की संभावना रहती है। फोगिंग भी कराई जाएगी।
-डॉ. अरुण कालरा, एसएमओ सीएचसी, नांगल चौधरी