फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दीपावली पर शहरी क्षेत्रों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

दीपावली पर शहरी क्षेत्रों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Thu, 12 Oct 2017 11:20 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर शहरी क्षेत्रों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
दीपावली से पूर्व करवाया जा रहा मरम्मत कार्य, गांवों के लिए अभी नहीं है निर्धारित शेड्यूल
विज्ञापन

फोटो नंबर 18
सुदेश कुमार
नारनौल। दीपावली पर्व पर शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम ने कमर कस ली। निगम ने शहरी क्षेत्रों में फाल्ट, जंपर व ट्रांसफार्मर आदि मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर चलाया हुआ है, ताकि लोगों को दीपावली पर्व पर निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई मिल सके। ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए दीपावली पर निगम ने बिजली सप्लाई का शेड्यूल अभी तय नहीं किया है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में दीपावली पर्व पर निगम 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का दावा कर रहा है। निगम का दावा है कि दीपावली पर्व पर बिजली न कटे, इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।
दीपावली पर्व पर बिजली की मांग अन्य दिनों के मुकाबले अधिक होती है। वर्तमान में जिले में 48 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली की मांग है। वहीं जिले में प्रतिदिन 45 लाख यूनिट बिजली मिल रही है। इस हिसाब से जिले को मांग से 3 लाख यूनिट बिजली कम मिल रही है। हालांकि यह 3 लाख यूनिट ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि फीडरों को सप्लाई होती है। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो शहरी क्षेत्र को मांग अनुसार बिजली मिल रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग से कम बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए बिजली निगम ने प्लान तैयार किया है। साथ ही दावा किया है कि दीपावली त्योहार पर शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली, निजामपुर व नांगल चौधरी पावर हाउसों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हालांकि अभी कर्मचारियों की ड्यूटियां नहीं लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध स्तर पर चल रहा मरम्मत कार्य
दीपावली पर निगम ने सभी छोटे-बड़े पावर हाउसों के साथ लाइनों, ट्रांसफार्मरों व जंपरों की रिपेयर का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। ताकि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर लोगों को निर्बाध रूप से बिजली की सप्लाई मिल सके।

अतिरिक्त कर्मचारियों को किया जाएगा तैनात
निगम के मुताबिक प्रत्येक कंपलेंट सेंटर पर दो-दो कर्मचारियों की रोजमर्रा ड्यूटी रहती है। किंतु दीपावली पर्व को देखते हुए शहर के तीनों सेंटरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। ये कर्मचारी शिकायत मिलने पर तुरंत बिजली आपूर्ति संबंधित समस्याओं को दूर करेंगे।

यहां करें कॉल
बिजली आपूर्ति संबंधी किसी समस्या के लिए शहरी उपभोक्ता 01282-251247 या 8059888209 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा निगम की ओर से टोल फ्री नंबर 18001801615 भी जारी गए हैं।


पिछले चार दिनों की बिजली खपत
11 अक्तूूबर
शहरी क्षेत्र में 45.22 लाख यूनिट
ग्रामीण कृषि फीडर में 8.40 लाख यूनिट
घरेलू फीडर में 12.40 लाख यूनिट
10 अक्तूूबर
शहरी क्षेत्र में 44.81 लाख यूनिट
ग्रामीण कृषि फीडर में 8.50 लाख यूनिट
घरेलू फीडर में 12.15 लाख यूनिट
09 अक्तूूबर
शहरी क्षेत्र में 45.89 लाख यूनिट
ग्रामीण कृषि फीडर में 9.05 लाख यूनिट
घरेलू फीडर में 12.45 लाख यूनिट
08 अक्तूूबर
शहरी क्षेत्र में 45.43 लाख यूनिट
ग्रामीण कृषि फीडर में 9.30 लाख यूनिट
घरेलू फीडर में 12.35 लाख यूनिट
---------------
दीपावली पर्व पर शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों व जंपरों का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। ताकि दीपावली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई हो सके।
-मनोज कुमार, एक्सईएन नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed