फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   वालीबॉल प्रतियोगिता में मकडाना ए ने मकडाना बी को हराया

वालीबॉल प्रतियोगिता में मकडाना ए ने मकडाना बी को हराया

Fri, 01 Sep 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
वालीबॉल प्रतियोगिता में मकडाना ए ने मकडाना बी को हराया
वालीबॉल प्रतियोगिता में मकडाना ए ने मकडाना बी को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुचौली। गांव मालडा में बाबा जोहड़िया के मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सरपंच लालचंद व मंदिर कमेटी के प्रधान अभय सिंह यादव ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।

वीरवार सुबह से ही क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि स्थल पर प्रसाद चढ़ाकर व माथा टेक कर मन्नते मांगी। सुजान मालडा व अजीत यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि मेले में वालीबॉल, नेशनल ओपन कबड्डी, 52 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी व कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। वालीबॉल में मकडाना ए की टीम ने मकडाना बी को 4 अंको से हराया। नेशनल ओपन कबड्डी में चिड़िया की ने मालडा की टीम को 2 अंको से हराया, जबकि 52 किलो भारवर्ग कबड्डी में सुरेंद्र सोनीपत की टीम ने युवा कल्ब मालडा को 11 अंको से मात दी। कुश्ती का दंगल तेज बारिश की वजह से पूरी नहीं हो सकी। प्रतियोगिता में कोच भीमसिंह, राजपाल फौजी, बलबीर सिंह, डीपी, वीरेंद्र सिंह डीपी ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर मास्टर राज, पूर्व पंच रामनाथ, महिपाल, दिनेश, मास्टर मंजीत, अनुज, रामौतार शास्त्री, अमरनाथ, नवीन उर्फ सोनू, मास्टर देवेंद्र, सुमित, सत्यवीर, मास्टर रविंद्र, विकास, अंकित, अनिल, सिकंदर, राजपाल, जिले सिंह, दुलीचंद, ओमपाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed