{"_id":"62828d1fca490d7c2a7d371b","slug":"2-accused-arrested-for-stealing-goods-in-shop-narnol-news-rtk6468404191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सामान चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सामान चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। दुकानों में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो बदमाशों को थाना शहर कनीना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश निवासी कोटा राजस्थान और सुकर्मपाल निवासी झाड़ोदा रेवाड़ी के रूप में हुई है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी मुकेश कनीना में केबल चोरी करने के मामले में शामिल था। आरोपियों ने रविवार को कनीना क्षेत्र में दुकान में सेंधमारी कर सामान चोरी करने की वारदात को भी अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी सुकर्मपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और आरोपी मुकेश को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस सुमित कुमार ने बताया कि कनीना निवासी राजेंद्र ने थाना शहर कनीना में शिकायत दर्ज कराते हुए उसकी दुकान से सामान चोरी का दो नामजदों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने दुकान से सामान चोरी कर कबाड़ी का काम करने वाले सुकर्मपाल को बेच दिया। पुलिस ने मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान बरामद कर लिया। आरोपी सुकर्मपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और आरोपी मुकेश को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।