फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चौथे दिन 596 कर्मचारियों में से ड्यूटी पर पहुंचे 15 कर्मचारी

चौथे दिन 596 कर्मचारियों में से ड्यूटी पर पहुंचे 15 कर्मचारी

Sat, 20 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चौथे दिन 596 कर्मचारियों में से ड्यूटी पर पहुंचे 15 कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का असर चौथे दिन शुक्रवार को भी जिले में दिखाई दिया। पिछले दो दिनों में पुलिस प्रशासन द्वारा हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में शुक्रवार को नारनौल रोडवेज विभाग के 596 कर्मचारियों के स्टाफ में से केवल 15 कर्मचारी ही ड्यूटी पर पहुंचे। इस पर रोडवेज विभाग ने पुलिस कर्मचारियों को बस चलाने की जिम्मेवारी सौंपी। विभाग की ओर से शुक्रवार को नारनौल से कुल 52 बसें चलाई गई। इनमें 17 निजी स्कूलों व 35 बसें रोडवेज की शामिल रही। सभी बसें लोकल रूटों पर ही चलाई गई। इस प्रकार रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यात्रियों को चौथे दिन भी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वहीं, सरकार के नए चालक व परिचालक भर्ती के नोटिफिकेशन के बाद शुक्रवार से चालक व परिचालक के लिए रोजगार कार्यालय में आवेदन जमा करवाने के लिए भारी भीड़ लगी रही। दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ व यूटीयूसी के नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंककर विरोध जताया।
प्रदेश सरकार द्वारा 720 प्राइवेट बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी काफी समय से संघर्ष कर रहे है, परंतु सरकार अपने निर्णय पर अडिग है। सरकार व कर्मचारी आमने-सामने हो गए है। सरकार के कर्मचारी विरोधी निर्णय के विरोध में प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं हड़ताल के दौरान बसों के संचालन में रुकावट बन रहे कर्मचारियों को एस्मा के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। एस्मा के तहत पुलिस पिछले दो दिनों में 50 से अधिक रोडवेज व अन्य यूनियन नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के विरोध में रोडवेज के अन्य कर्मचारी समर्थन आ गए है। जिस कारण शुक्रवार के नारनौल रोडवेज विभाग के कुल 596 के स्टाफ में से केवल 15 ही कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे।
विज्ञापन


विभाग ने 17 निजी स्कूलों की बसों को किया हायर
हड़ताल के चलते आमजन को रही परेशानी को देखते हुए विभाग ने निजी स्कूलों की बसों को हायर करने के निर्देश दिए है। विभागीय आदेशानुसार नारनौल रोडवेज विभाग 17 निजी स्कूलों की बसों को तीन दिन के लिए 30 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से हायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारियों ने संभाली रोडवेज बसों की कमान
कर्मचारियों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को नारनौल डिपो में 15 ही कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। इस कारण रोडवेज की कुछ बसों को बिना परिचालक ही चलाया गया। वहीं, कुछ बसों की कमान पुलिस कर्मचारियों को सौंपी गई। पुलिस कर्मी बसों को लेकर रेवाड़ी, अटेली, नांगल चौधरी व महेंद्रगढ़ लेकर गए।

चार दिन में विभाग 33 लाख का नुकसान
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रोडवेज विभाग को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। पिछले चार दिनों की हड़ताल के चलते विभाग को 33 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

दशहरे पर फ्री यात्रा का तोहफा मिला
महेंद्रगढ़ दशहरे के दिन बस यात्रियों को फ्री में सफर करने का मौका मिला। रोडवेज की कुछ बसों पर पुलिस ने चालक भेजे थे। जिनमें परिचालक की व्यवस्था न होने पर यात्रियों ने फ्री में यात्रा की। महेंद्रगढ़ में रोडवेज की छह बसों को चलाया गया। निजी स्कूलों की पांच बसें बस अड्डे पर पहुंची। इन बसों में स्कूलों के कर्मचारी ही बतौर चालक परिचालक ड्यूटी कर रहे थे। महेंद्रगढ़ से नारनौल तथा सतनाली के बीच बसें चलाई गई। जिसमें यात्रियों से रोडवेज के बराबर किराया वसूला गया। सुरक्षा कारणों के चलते बस अड्डे पर 10 पुलिसकर्मियों की अलग अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई। परमिट वाली निजी बसें दिन भर अपने तय रूट पर दौड़ती रही।


वर्जन
यात्रियों को परेशानी को देखते हुए विभाग ने 17 निजी स्कूलों की बसों को हायर किया गया है। वहीं, रोडवेज बसों को चलाने के लिए पुलिस कर्मचारियों की जिम्मेवारी लगाई है। बसों को लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है।
- राजीव नागपाल, जीएम रोडवेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed