फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जेई ने सुबह छह बजे पहुंचकर नगरपालिका टैंपों ड्राइवरों को तीन माह का वेतन देने का दिया आश्वासन

जेई ने सुबह छह बजे पहुंचकर नगरपालिका टैंपों ड्राइवरों को तीन माह का वेतन देने का दिया आश्वासन

Sun, 02 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
जेई ने सुबह छह बजे पहुंचकर नगरपालिका टैंपों ड्राइवरों को तीन माह का वेतन देने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका की कूड़ा कलेक्शन टैंपो ड्राइवरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। आठवें दिन जेई कृष्ण कुमार सुबह छह बजे नपा कार्यालय कर्मचारियों की हाजिरी लेने पहुंचे थे। उस दौरान जेई ने ड्राइवरों को काफी समझाने का प्रयास किया। साथ ही मार्च से मई तक का वेतन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उप प्रधान रमेश बोहरा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ शाख महेंद्रगढ़ के सचिव बिजेंद्र ने भी उनको समझाया है। उनके समझाने पर एक बार तो कर्मचारी मान गए। परंतु उसके बाद वो फिर हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल कर्मी के प्रधान दौलत राम सैनी ने बताया कि जेई ने उन्हें मौखिक आश्वासन दिया है। अगर नपा अधिकारी उन्हें लिखित में आश्वासन देें तो वो अपनी हड़ताल समाप्त कर देंगे। वहीं, 52 सफाई कर्मचारी अपना समर्थन वापस लेने के बाद काम पर वापस लौट गए हैं।
नपा कर्मचारी संघ ने भी लिया समर्थन वापस
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन वापस ले लिया। जबकि 52 कर्मचारियों ने शुक्रवार को ही अपना समर्थन वापस ले लिया था। नपा कर्मचारी संघ के सचिव बिजेंद्र ने बताया कि टैंपों ड्राइवरों का समर्थन किया था। परंतु अब वो हमारी बात नहीं मान रहे हैं। अधिकारी तीन माह का वेतन देने का आश्वासन दे चुके हैं। साथ ही चार माह की सैलरी दिलाने का भी आश्वासन दे चुके हैं। उसके बाद भी टैंपों ड्राइवर नहीं मान रहे। इसलिए उन्होंने अपना समर्थन वापस ले लिया।
विज्ञापन


10 से 15 टन कूड़े का हुआ उठान
सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई की गई। इस मौके पर कर्मचारियों ने सैनीपुरा, 11 हट्टा बाजार, आजाद चौक, मसानी चौक, बुचौली रोड सहित अनेक स्थानों की सफाई की गई। पहले ही दिन कर्मचारियों ने लगभग 10 से 15 टन कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
टैंपों ड्राइवरों को आश्वासन दे चुके हैं लिखित में आश्वासन वो नहीं दे सकते क्योंकि नोटिंग पर प्रधान साइन नहीं कर रही। वो प्रधान का ही साथ दे रहे हैं। प्रधान के साइन होते ही नपा प्रशासन तीन महीने की सैलरी निकाल देंगे। शेष चार महीने की सैलरी के लिए जिला उपायुक्त से स्वीकृति लेंगे। उनकी स्वीकृति आने के बाद चार महीने की सैलरी भी दे देंगे।

- कृष्ण कुमार, जेई, नगरपालिका महेंद्रगढ़।

वर्जन
जेई ने हमें एक सप्ताह के अंदर तीन महीने की सैलरी देने का आश्वासन दिया था और चार महीने की सैलरी दिलाने की बात भी कही थी। परंतु हम उनकी बात पर विश्वास नहीं कर सकते। अगर नपा सचिव हमें लिखित में सैलरी देने का आश्वासन दें तो वो हड़ताल खत्म कर देंगे।
- दौलतराम सैनी, प्रधान टैंपो ड्राइवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed