फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एस्मा लगने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को छठे दिन नागरिक अस्पताल में धरने पर नहीं बैठने दिया

एस्मा लगने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को छठे दिन नागरिक अस्पताल में धरने पर नहीं बैठने दिया

Sun, 02 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एस्मा लगने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को छठे दिन नागरिक अस्पताल में धरने पर नहीं बैठने  दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल लगातार छठे दिन शनिवार को भी जारी रही। छठे दिन एस्मा लगने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल में नहीं बैठने दिया। कर्मचारी शनिवार को रेस्ट हाउस के बाहर हड़ताल पर बैठे।
जिला प्रधान धर्मवीर यादव ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लगातार स्वास्थ्य सेवाएं पर असर पड़ रहा है लेकिन सरकार उनकी मांगों को मानने को तैयार नहीं है। कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष बना हुआ है। वहीं सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर दिखाई दिया। जहां टीकाकरण से लेकर अन्य जांच की सुविधाएं पूर्ण रूप से बाधित रही। इस हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। जिला प्रधान धर्मवीर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को मानने की बजाय कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है। जिस कारण पूरे हरियाणा के बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन

राज्य वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश चौहान और जिला सह सचिव प्रवीण कौशिक ने कहा कि सरकार ने उनकी सभी मांगों को जायज माना है, लेकिन पिछले एक साल से सरकार मांगों का नोटिफिकेशन जारी नहीं कर रही है। इस अवसर पर कौशल कुमार, पूर्णचंद, राजपाल, सुजान मालडा, गुलजारी, किरोड़ीमल सैनी, रणबीर सिंह, अनिल रसूलपुरिया, विक्रम यादव, निर्मला देवी, माया बुचोली, गीता कुमारी, शर्मिला, शारदा, सुनीता अटेली, सुमन, चंपा, अनीता, कमलेश व सुमित्रा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed