{"_id":"5a01e1134f1c1b70548bb7d1","slug":"191510072595-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ गरजे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ गरजे स्कूली बच्चे
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में धांधली का आरोप लगा डीईओ के खिलाफ विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
-यदुवंशी व टैगोर स्कूल के बच्चे काले झंडे व बैनर लेकर निकले, लघु सचिवालय में दिया धरना
फोटो नंबर एक से 11
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज (एनटीएसई) परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए यदुवंशी और टैगोर स्कूल के हजारों बच्चों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर काले झंडे व बैनर लेकर प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने जिला शिक्षा अधिकारी पर अनेक गंभीर आरोप लगाए। विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा में डीईओ ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए उनके सेंटर में जमकर धांधली की और बच्चों को परीक्षा देने से वंचित रखने के लिए अनेक प्रयास किए।
यदुवंशी स्कूल व टैगोर स्कूल के सैकड़ों बच्चे मंगलवार सुबह करीब दस बजे यहां की चितवन वाटिका में एकत्र हुए। वहां से उन्होंने हाथों में बैनर लेकर शहर में प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने डीईओ हाय-हाय व डीईओ पर भ्रष्टाचार के अनेक नारे भी लगाए। स्कूली बच्चे शहर के महावीर चौक, महेंद्रगढ़ रोड से प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीईओ के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान भी विद्यार्थियों ने डीईओ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। लघु सचिवालय में हजारों विद्यार्थियों के आने की खबर सुनकर प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं पूरा लघु सचिवालय कैंपस विद्यार्थियों के कारण भर गया।
विद्यार्थियों ने निकाली डीईओ के खिलाफ भड़ास
लघु सचिवालय में धरना स्थल पर बैठे स्कूली विद्यार्थियों ने डीईओ के खिलाफ भड़ास निकाली। स्कूली विद्यार्थियों का कहना था कि डीईओ ने अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर उनके सेंटर में धांधली करवाई। विद्यार्थियों ने बताया कि चार पांच नवंबर रविवार को प्रदेश भर में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में यदुवंशी स्कूल की दसवीं कक्षा के 109 विद्यार्थियों व टैगोर स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। यदुवंशी स्कूल के बच्चों के लिए पुल बाजार स्थित सरस्वती स्कूल सेंटर बनाया गया था। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे का था, जबकि वहां विद्यार्थियों को पौने 11 तक भी प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं उनको जो पेपर दिए, उनकी सीरीज व उनके रोल नंबर की सीरीज मैच नहीं खा रही थी। इसके कारण दुबारा से पेपर दिए गए। इससे करीब आधा से पौन घंटा अतिरिक्त खराब हो गया। इसके बाद भी बच्चों की बार-बार बिना कारणों से जांच की गई। इसके कारण विद्यार्थियों को मानसिक रूप से परेशान किया गया। इससे उनके स्कूल के बच्चों का एग्जाम खराब हो गया, जबकि इस परीक्षा में हर साल उनके स्कूल का रिजल्ट बेहतर रहा है।
विज्ञापन
खचाखच भर गया लघु सचिवालय, सड़कों पर लग गया जाम
यदुवंशी स्कूल के बच्चों के प्रदर्शन के कारण लघु सचिवालय खचाखच भर गया। वहीं शहर में चारों ओर जाम ही जाम लग गया। हजारों स्कूली बच्चे के अचानक रोड पर आने से रेवाड़ी रोड, सिंघाना रोड व महेंद्रगढ़ रोड पर जाम लग गया। इससे लोगों को भी परेशानी हुई।
हाल ही में बढ़ाया गया है डीईओ का कार्यकाल
जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणियां महेंद्रगढ़ से संबंध रखते हैं। वे नवंबर माह में रिटायर्ड होने वाले थे, मगर उनके कार्य को देखते हुए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने उनका कार्यकाल हाल ही में एक साल के लिए बढ़वाया है।
डीईओ ने मनमानी की है। मनमानी के कारण उन्होंने बच्चों में फर्क समझा और एक निजी स्कूल को फायदा पहुंचाया।
-प्राची
डीईओ ने जानबूझकर बच्चों को परीक्षा में परेशान करवाया, ताकि हमारे स्कूल का रिजल्ट बेकार हो सके।
-मौसम
हम परीक्षा देने गया तो परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिया। इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
-कृषि
परीक्षा के दौरान कई बार विद्यार्थियों को परेशान किया गया। उनको सही सिरीज की उत्तर पुस्तिका नहीं दी गई।
-पूजा
इस तरह शिक्षा अधिकारी का बच्चों को परेशान करना सही नहीं है। वे अपने पद का गलत उपयोग कर रहे हैं।
-अदिति