फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ालखी प्रोजेक्ट की साइट का डिप्टी स्पीकर ने अधिकारियों को साथ लेकर किया दौरा

ालखी प्रोजेक्ट की साइट का डिप्टी स्पीकर ने अधिकारियों को साथ लेकर किया दौरा

Thu, 02 Nov 2017 09:42 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
ालखी प्रोजेक्ट की साइट का डिप्टी स्पीकर ने अधिकारियों को साथ लेकर किया दौरा
पंचायत को जमीन के लिए सौंपा 8.65 करोड़ का चेक
विज्ञापन

भालखी प्रोजेक्ट की साइट का डिप्टी स्पीकर ने अधिकारियों को साथ लेकर किया दौरा
-ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरा होने पर एक जगह से होगी 61 गांवों में पेयजल सप्लाई
फोटो नंबर पांच
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने वीरवार को भालखी में 276 करोड़ की लागत से लगभग 25 एकड़ में बनने वाले नहर आधारित जल परियोजना की जमीन के लिए गांव की पंचायत को 8 करोड़ 65 लाख का चेक सरपंच को सौंपा। इस मौके पर उन्होंने साइट का निरीक्षण भी किया। यह डिप्टी स्पीकर का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
यादव ने इस मौके पर कहा कि अटेली विधान सभा क्षेत्र के गांवों में पानी की आपूर्ति ट्यूबवेलों से होती है। बरसात पर्याप्त मात्रा में न होने के कारण भूमिगत जल स्तर प्रतिदिन काफी कम होता जा रहा है। इस कारण भूमिगत जल कम मात्रा में मिलने के साथ-साथ पीने के पानी में फ्लोराइड होने की वजह से पानी पीने योग्य भी नहीं रहा। इस क्षेत्र के गांव रामपूरा, कांटी, खेड़ी, गनियार, नावदी इत्यादि में पीने के पानी की उपलब्धता करवाना ही मुख्य मांग रहती है। इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए हलके में लगभग 19 करोड़ की लागत से 21 ट्यूबवेल लगवाए गए हैं और 1 लाख मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


61 गांवों में होगी पेयजल आपूर्ति
इस प्रोजेक्ट के बनने तक यहां अस्थाई रूप से समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। इस प्रोजेक्ट से 61 गांवों में पेयजल आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष इस हलके की समस्या को रखा गया था। इसे उन्होंने प्रमुखता से लिया और हलके को यह तोहफा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनेंगे नहरी पानी के चार वाटर स्टोरेज टैंक
यादव ने बताया कि इस परियोजना के तहत 4 नहरी पानी के कच्चे वाटर स्टोरेज टैंक जिनकी प्रत्येक की क्षमता 9 करोड़ लीटर व पानी को फिल्टर करने के लिए 12.50 एमएलडी का कंप्यूटरीकृत रेपीड सैंड फिल्टरेशन प्लांट लगेगा। इसके अलावा गांव कटकई व धनौंदा में 2 नंबर मुख्य बुस्टिंग स्टेशन व भालखी, खैराणी, सागरपुर, कारिया, गोकलपुर, खोड़, मिर्जापुर, ताजपुर, नांगल, बिहाली, अटेली ग्रामीण व कांटी गांव में 12 नंबर सहायक बूस्टिंग स्टेशन बनाने के साथ 61 गांवों में विलेज बूस्टर बनाए जाएंगे। इस परियोजना के तहत गांवों में पीने के पानी की सप्लाई के लिए लगभग डेढ़ लाख मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के क्रियान्वित होने के बाद अटेली विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस अवसर पर एसडीएम कनीना संदीप सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता रविंद्र गोठवाल आदि रहे।
-----------
फोटो = भालखी प्रोजेक्ट की जमीन का सरपंच को चेक सौंपती डिप्टी स्पीकर संतोष यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed