{"_id":"59fb43fd4f1c1b6f548ba860","slug":"191509639165-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज को लेकर सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज को लेकर सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 02 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्षी पार्टी के नेताओं ने सरकार को घेरा
फोटो संख्या:41 से 49
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पिछले तीन दिनों से अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे महेंद्रगढ़ मांगे मेडिकल कॉलेज मिशन अब रंग लाने लगा है। इस मिशन से क्षेत्र के लोग जागरूक हुए हैं और उन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को शहरी सामाजिक संस्था यादव सभा महेंद्रगढ़ एवं राहत ग्रुप ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम का ज्ञापन महेंद्रगढ़ एसडीएम विक्रम को सौंपा, वहीं विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भी भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। विपक्षी नेताओं ने खट्टर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा में समान विकास करवाने वाली सरकार बताए आखिर महेंद्रगढ़ में कितना विकास करवाया है? आज सबसे अधिक जरूरत मेडिकल कॉलेज की जरुरत महेंद्रगढ़ को है यह उसे मिलना चाहिए। मेडिकल कॉलेज नहीं मिलने पर विपक्षी नेता जबरदस्त आंदोलन करेंगे।
वहीं शहर के सामाजिक संस्थाओं ने ज्ञापन में बताया है कि शहर के उप नागरिक अस्पताल पहले ही दयनीय हालात में हैं। लोगों को छोटी मोटी बीमारियों के लिए भी गुरुग्राम, रोहतक, जयपुर जैसे बड़े नगरों में जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ के सभी मेडिकल कॉलेजों की दूरी 150 किमी पड़ती है जहां पर पहुंचने तक 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महेंद्रगढ़ जिले का केंद्र है यहां से सभी जगहों की दूरी बराबर पड़ती है। कोरियावास राजस्थान की सीमा पर पड़ता है जिससे महेंद्रगढ़ जिले का कम राजस्थान के गांवों को अधिक फायदा होगा। उन्होंने बताया कि सरकार नारनौल के पटीकरा गांव में आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना कर चुकी है और 200 बेड का जिले का अस्पताल पहले से ही है। इसके अलावा बाछोद में हवाई पट्टी और नांगल चौधरी को लॉजिस्टिक हब की सुविधा दी जा चुकी है। अब मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ का हक है। सामाजिक संस्थाओ ने अमर उजाला की मुहिम को सराहनीय बताया और आभार जताया। इस अवसर पर मलखान सिंह, राम सिंह, जगदीश प्रसाद, बहादुर सिंह, रोहताश सिंह, प्रेमराज यादव आदि रहे।
--------------------------
वर्जन:
सरकार नारनौल में पहले ही आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज दे चुकी है और 200 बेड का अस्पताल वहां पर है। जबकि नांगल चौधरी में सरकार ने लाजस्टिक हब दे दिया है। अब मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ हक है। वो इसको लेकर रहेंगे चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े।
विज्ञापन
-डॉ. प्रेमराज यादव, प्रधान, यादव सभा महेंद्रगढ़।
--------
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहले से ही पिछड़ा हुआ है। अगर हर सरकार हैड क्वार्टर को ध्यान में रखकर विकास करवाएगी तो महेंद्रगढ़ और पिछड़ जाएगा। इसके साथ पहले ही कई सरकार सौतेला व्यवहार कर चुकी हैं। अब ऐसा नहीं सहेंगे। क्षेत्र के लिए अगर संघर्ष करना पड़ा तो वो भी करेंगे।
-ठाकुर पूर्ण सिंह।
------------
सबसे ज्यादा जरूरत मेडिकल कॉलेज की महेंद्रगढ़ को हैं। यहां कोई भी बड़ा अस्पताल नहीं हैं लोगों को बाहर नगरों में इलाज करवाना पड़ता है जिससे आर्थिक, शारीरिक तथा मानसिक परेशानी होती है। यह मुद्दा किसी पार्टी और जाति विशेष का नहीं हैं। यह महेंद्रगढ़ क्षेत्र का मुद्दा है इसमें सभी को आगे आना चाहिए।
- बस्तीराम खैरवाल
--------
अगर कोरियावास में मेडिकल कॉलेज खुलता है तो यह राजस्थान की सीमा के साथ लगता होगा और इससे जिले के लोगों को कम तथा राजस्थान के लोगों को ज्यादा फायदा होगा। वैसे भी सतनाली क्षेत्र के लोगों के लिए कोरियावास में बनने या न बनने उनको फायदा नहीं होने वाला। जितनी दूरी कोरियवास की पड़ेगी उससे कम भिवानी की पड़ेगी। मरीज वहां जाना पसंद करेंगे।
-जगदीश यादव।
-------
स्थानीय विधायक एवं सांसद चुप्पी साधे बैठे हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र पहले भी कमजोर एवं उदासीन जनप्रतिनिधियों की वजह से पिछड़ेपन का दंश झेलता रहा। कांग्रेस शासन में महेंद्रगढ़ क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ा था, लेकिन अब इस क्षेत्र में विकास का पहिया थम गया है। जिले में प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज खोलना तो बाद की बात है पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को शुरू करे।
-राव दान सिंह, पूर्व सीपीएस, कांग्रेस
-----------
भाजपा सरकार इस क्षेत्र के लिए सबसे घातक सिद्ध हुई है। इस समय हरियाणा में कहीं भी मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता है तो वह महेंद्रगढ़ को है। क्षेत्र की जनता ने भाजपा को सबसे अधिक वोट देकर यहां के विधायक को जिताया है अगर सरकार अपना अहसान उतारना चाहती है तो महेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज दें। अन्यथा वो लोगों को जोड़ क्षेत्र के हकों की लड़ाई लड़ेंगे।
-राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक इनेलो