फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   प्रदेश सरकार के तीन साल : कुछ कार्य प्रगति पर, कुछ अधर में अटके

प्रदेश सरकार के तीन साल : कुछ कार्य प्रगति पर, कुछ अधर में अटके

Thu, 26 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के तीन साल : कुछ कार्य प्रगति पर, कुछ अधर में अटके

विज्ञापन
सरकार के तीन साल : छह मिलीं सौगातें, बाकी पूरी होने की आस्र
महेंद्रगढ़। प्रदेश की बीजेपी सरकार 26 अक्तूूबर को तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लेगी। इस दौरान विकास की दृष्टि सेे जिले के लिए अहम रहे हैं। इस दौरान सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कई घोषणाएं कीं। कई घोषणाओं पर काम चल रहा है और कई पर काम शुरू होना बाकी है। घोषणाओं पर वर्तमान स्थिति क्या है, इसको लेकर अमर उजाला ने पड़ताल की तो सामने आया कि आने वाले एक वर्ष में जिले में कई ऐसी विकास परियोजनाएं बनकर तैयार होंगी जिससे आमजन को फायदा पहुंचेगा। वहीं कई ऐसी विकास परियोजना भी हैं, जिनके पूरा न होने के कारण लोगों की परेशानी ज्यों की त्यों बनी हुई है। सीएम मनोहर लाल ने जिले में पहली बार जून 2015 में कनीना में रैली की थी। इसके बाद उन्होंने जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में गए और रैलियां कर कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की।
तीन साल में मिली जिले को कई सौगातें
1 अप्रैल 2016 में महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रगति रैली में सीएम ने सतनाली कस्बे आईटीआई बनाने की घोषणा की थी। इसकी नींव भराई का कार्य पूरा हो चुका है। 450 लाख रुपये की लागत से यह आईटीआई 9 महीने में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

2 जिले को कनीना और निजामपुर को महिला कॉलेज की सौगात मिली है। फरवरी 2017 में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से इन कॉलेजों का शिलान्यास किया। यह कॉलेज कनीना के उन्हाणी में लगभग 1200 लाख रुपये से बनाया जा रहा है जबकि निजामपुर में भी 1200 लाख रुपये से कॉलेज का भवन का निर्माण किया जा रहा है। दोनों ही कॉलेजों की नींव भराई का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग में अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा। इस गांव में 350 लाख रुपये की लागत से पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें सभी प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।
4 गांव सेहलंग में 430 रुपये की लागत से आईटीआई कम मल्टी स्किल सेंटर खोला जाएगा। इस भवन निर्माण के लिए नींव भराई का कार्य पूरा हो चुका है और 9 महीने के अंदर पूरी बिल्डिंग बनाने का विभाग का दावा है।
5 महेंद्रगढ़ में आयोजित रैली में विधानसभा क्षेत्र से जुड़े गांवों की सड़कों मरम्मत और नई सड़कें बनाने के लिए 70 करोड़ रुपये की घोषणा की थी। इनमें लगभग सभी सड़कें बनकर तैयार हो चुकी हैं। लोहारु बॉर्डर सतनाली से महेंद्रगढ़ तक 32 किलोमीटर की सड़क 6.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है।
6 शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के प्रयासों ने सीएम ने महेंद्रगढ़ जैसे डार्क क्षेत्र में 143 करोड़ रुपये की राशि नहरी पंप और मेंटेनेंस के लिए दिया था। इस राशि से जिले की नहरों के पंप, मोटर, लिफ्टिंग सिस्टम आदि को ठीक किया गया। इस बार 50 दिन तक दोहान नदी में भी पानी छोड़ा गया ताकि क्षेत्र का जल स्तर ऊपर उठ सके।
-------------------
इन घोषणा पर नहीं हुआ काम शुरू
1- मुख्यमंत्री ने जून 2015 में कनीना में रैली के दौरान कनीना अस्पताल को 25 से बढ़ाकर 50 बेड करने की घोषणा की थी। अस्पताल का नया भवन 850 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। किंतु अभी तक सरकार से इसकी मंजूरी नहीं मिली है।
2-9 अप्रैल 2016 में महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रगति रैली में सीएम ने लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से महेंद्रगढ़ एवं माधोगढ़ किले के जीर्णोद्धार करने की घोषणा की थी। माधोगढ़ किले से सतनाली रोड तक रास्ते की वन विभाग से क्लीयरेंस एक महीना पूर्व मिली है। इस 1.8 किलोमीटर की सडक़ निर्माण के लिए 300 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भेजा गया है। इसके अलावा पहाड़ी पर स्थित बाबा रामफल दास मंदिर से नीचे तक बनने वाली 1.7 किलोमीटर की सडक़ का इस्टीमेट बनाकर सरकार भेजा गया है।
3- भाजपा सरकार ने जिले को सबसे बड़ी सौगात लॉजस्टिक हब की दी है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने 2015 में नारनौल में आयोजित रैली में की थी। यह नांगल चौधरी के गांव तलोठ, बसीरपुर और घाटासेर में 1200 एकड़ भूमि पर बनेगा। सरकार की ओर से उक्त गांवों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया की जा रही है।
4- सीएम खट्टर ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड को सब डिपो बनाने के लिए रैली के दौरान शिलान्यास का पत्थर रखा था। 1256 लाख रुपये से बनने वाले सब डिपो पर अभी साइट प्लान का काम चल रहा है। बस स्टैंड के सामने खाली पड़ी जगह पर वर्कशॉप बनाया जाएगा।
5- डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने अपने अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए जून 2015 को आयोजित रैली में अनेकों घोषणाएं करवाई थी। इस दौरान डिप्टी स्पीकर के आह्वान पर सीएम ने कनीना में लघु सचिवालय बनाने की घोषणा की थी, किंतु अभी तक इसके लिए जगह ही नहीं तलाशी गई है।
6-कनीना में बनाई जाने वाली सब्जी मंडी और अनाज मंडी पर भी काम शुरू नहीं हुआ है। इन मंडियों के लिए सरकार ने अटेली रोड पर स्थित गांव चेलावास में 21 एकड़ जमीन ली है। प्राथमिक स्तर पर इसका काम शुरू किया जा चुका है।
7-मुख्यमंत्री ने रैली में महेंद्रगढ़ के गांव रिवासा में 18.44 करोड़ रुपये की लागत पशु रोग निदान एवं विस्तार केंद्र की घोषणा की थी। इसकी राशि भी मंजूर हो चुकी है और पोस्टें भी मंजूर की जा चुकी हैं किंतु अभी तक राशि संबंधित विभाग के खाते में नहीं आई है। 10 एकड़ में बनने वाले निदान केंद्र में जिले के पशुपालकों को काफी फायदा होगा।
8-केंद्र सरकार बनने के बाद जिले को तीन नेशनल हाईवे की सौगात मिली हैं। रायमलिकपुर से खेड़ी मोड़ तक 1200 करोड़ रुपये की लागत से फोर लाइन बनना है जिसको पांच टुकड़ों में बनाया जाएगा। तीन टुकड़ों के टेंडर किए जा चुके हैं। आकोदा से रायमलिकपुर तक के टेंडर अभी तक नहीं हुए हैं। इसके अलावा बीकानेर से रेवाड़ी तक तथा हांसी से सतनाली , महेंद्रगढ़ होते हुए रेवाड़ी तक नेशनल हाईवे का प्रपोजल भी चल रहा है।
9-केंद्र सरकार ने पहले आधे आम बजट में रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ तक डबल ट्रैक किये जाने की घोषणा की थी। अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा रेवाड़ी से बीकानेर तक रेलवे लाइन का विद्युतीकरण करने की घोषणा केंद्र सरकार ने अपने विगत बजट में की है।
-------------
मैंने मंगलवार को जिले के अधिकारियों की मीटिंग ली है। इसमें मुख्यमंत्री घोषणाओं पर अधिकारियों से बातचीत की गई थी जो काम पूरे नही हुए हैं। उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।
-जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल।

प्रदेश सरकार के तीन साल : कुछ कार्य प्रगति पर, कुछ अधर में अटके
फोटो संख्या :41 से 50
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में जिले में बहुत से विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें कुछ कार्य प्रगति पर हैं तो कुछ अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में जिन चीजों की सबसे अधिक जरूरत थी वो नहीं मिल पाई हैं। इस मुद्दे पर अमर उजाला ने कुछ लोगों से बातचीत की। जिसे कुछ ने सरकार के तीन साल कार्यकाल को बेहतर बताया तो कुछ ने विकास नहीं होने की बात कही। इस मामले में विपक्षी पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह सरकार हरियाणा जन्म के बाद सबसे कमजोर साबित हुई है। क्षेत्र में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी है। बड़े बड़े सपने दिखाकर लोगों से वोट बटोरकर सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है।
महेंद्रगढ़ में विकास के नाम की ईंट भी नहीं लगी है। सरकार फेल है। क्षेत्र के लोगों को सबसे अधिक जरूरत आईएमटी की है। जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। कंपनी आने से ऑटोमेटिक क्षेत्र का विकास होगा।
-पवन भारद्वाज
--
भाजपा सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था ठीक रही। पहले जो कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई थी वो अब नहीं है। कानून व्यवस्था इस सरकार में काफी बेहतर रही है। क्षेत्र में अमन चयन का माहौल बना हुआ है।
तुलसीराम, महेंद्रगढ़
-------
भाजपा सरकार बनने के बाद पारदर्शी तरीके से काम किया है। क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को नौकरी मिली है। अकेले झगड़ौली गांव से ही 10 लोग को सरकारी नौकरी मिली है ।-विक्रम सिंह, झगड़ौली
----
भाजपा सरकार में गांवों में जगमग योजना के तहत 24 घंटे लाइट मिल रही है। पेयजल व्यवस्था भी काफी अच्छी है। बेरोजगार युवकों को नौकरी मिली है। कुल मिलाकर प्रदेश सरकार का शासनकाल ठीक है। -रमेश कुराहवटा
---
महेंद्रगढ़ का नाम जिला बनकर रह गया है। इसी जिले की तहसील रही चरखी दादरी आज जिला बन गया है। जबकि जिले को हेड ऑफिस हक अभी तक नहीं मिला। इस मुद्दे को यहां के प्रतिनिधि को उठाना चाहिए। -डॉ. प्रेमराज यादव
-------
महेंद्रगढ़ में मेडिकल संबंधित सबसे बड़ी समस्या है। महेंद्रगढ़ में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है। यहां के मरीजों को गुरुग्राम, रोहतक तथा जयपुर जाना पड़ा है। यहां के प्रतिनिधि को इस मु्ददे का उठाना चाहिए वो नहीं उठा रहे हैं। -प्रो. बस्तीराम
------
जिले में सबसे बड़ी परेशानी नहरी पानी की है। क्षेत्र को अभी तक उसके हक का पानी नहीं मिला है। प्रदेश सरकार से नहरी पानी मिलने की उम्मीद थी जो अभी तक नहीं मिल पाई है। -सूबेदार, रामस्वरूप

------
प्रदेश सरकार ने जो सपने दिखाकर जनता से जो वोट बटोरे थे। उन योजनाओं को अभी तक धरातल पर शुरू नहीं किया है। 1966 के बाद हरियाणा में अनेकों सरकारें आई और गई किंतु यह सरकार सबसे कमजोर साबित हुई है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं है। -राव बहादुर सिंह पूर्व विधायक, इनेलो
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed