फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   इनेलो

इनेलो

Sat, 07 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
इनेलो
फोटो संख्या:41
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का एसवाईएल नहर पर फैसला हरियाणा के पक्ष में नवंबर 2016 में आ चुका है। उसके बाद भी भाजपा सरकार के द्वारा नहर बनाने के प्रयास नहीं किए जा रहे। अगर जल्द ही एसवाईएल नहर बनाने के प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली 22 फरवरी को बड़ा आंदोलन दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दादुपुर नलवी नहर को भाजपा सरकार द्वारा बंद करने के फैसले को विधानसभा सत्र में पूरे जोर-शोर से उठाया जाएगा। वहीं बाजरा की सरकारी मूल्य पर खरीद ना करने का भी मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा। चौधरी अभय सिंह चौटाला शनिवार को यूरो इंटरनेशनल स्कूल उन्हाणी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वो महेंद्रगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट करने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भिवानी में पहुंचे भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राजनीति के समीकरण बदल दिए है। वहां 1987 की लहर दिखाई पड़ने लगी है। आने वाली सरकार इनेलो की होगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला प्रधान सत्यवीर यादव नौताना ने की।

इस अवसर पर लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर ढिल्लो एडवोकेट, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सतबीर सिंह बड़ेसरा, अमर सिंह ब्रह्मचारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश पालड़ी, नरेश शेखावत व महिला जिला अध्यक्षा सुदेश ढिल्लो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंच संचालन अटेली हलका प्रधान कर्मवीर यादव ने किया। इस मौके पर महेंद्रगढ़ जिला की चारों विधानसभा से पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed