{"_id":"59764bb74f1c1bad528b4571","slug":"191500924855-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी भाषण प्रतियोगिता में सिद्धी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी भाषण प्रतियोगिता में सिद्धी ने मारी बाजी
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। डुलाना रोड स्थित हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में सोमवार को कक्षा तीसरी से पांचवी तक की अंतर सदनीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने बेटी-बचाओ, चल-चित्र, राष्ट्रीय पक्षी मोर, समय का महत्व, मां, मेरा प्रिय अध्यापक विषयों पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्राचार्य डॉ. जेएस कुंतल की अध्यक्षता में हुआ। मंच संचालन हिंदी शिक्षिका सीमा तिवाड़ी ने किया। निर्णायक मंडल में हिंदी शिक्षिका प्रेम शर्मा और नीलम शर्मा शामिल थीं। उन्होंने बताया कि विवेकानंद सदन से सिद्धी ने प्रथम, बॉस सदन से नैंसी ने द्वितीय और एपीजे सदन से जीविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था प्रिंसिपल डॉ. जेएस कुंतल ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संस्था के चेयरमैन सुभाष अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।