फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मांगों को लेकर भवन निर्माण मजदूरों ने की बैठक

मांगों को लेकर भवन निर्माण मजदूरों ने की बैठक

Mon, 24 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर भवन निर्माण मजदूरों ने की बैठक
मांगों को लेकर भवन निर्माण मजदूरों ने की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को सुभाष चंद बोस पार्क में जिला प्रधान सीताराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में प्रधान ने बताया कि भवन निर्माण कारीगर मजदूरों का शोषण सरकार और ठेकेदारों, मालिकों द्वारा किया जा रहा है। सरकार मजदूरों के सुविधा लाभ के फार्म में अड़चन पैदा कर रही है। ये उन्हें लाभ के रुपये नहीं दे रही है। असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों के हितों पर ध्यान नहीं दे रही। उनका अनुचित तरीके से फायदा उठा रही है। सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली सरकार का एकमात्र जुमला है। जबकि, इसका धरातल पर कोई सरोकार नहीं है। एक तरफ सरकार तो दूसरी तरफ ठेकेदार, मालिक मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। मालिक मजदूरों से मार-पीट तक करते हैं। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन मांग करती है कि सरकार मजदूरों के हितों के लिए ठोस कानून बनाए। यूनियन मांग की कि मृतक सहायता राशि का भुगतान तुरंत किया जाए, शादी कन्यादान राशि शादी के एक महीना पहले दी जाए, सभी कारीगर मजदूरों का बीपीएल कार्ड बनाया जाए, 100-100 वर्गगज के प्लाट दिए जाएं, सभी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान किया जाए, दिहाड़ी मारने वाले मालिकों को सख्त से सख्त सजा देने का कानून लागू किया जाए, सभी मजदूरों का स्मार्ट कार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed