{"_id":"5974efd24f1c1be1628b4772","slug":"191500835794-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. राजेन्द्र उनींदा बने भारत स्वाभिमान के अटेली खंड प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. राजेन्द्र उनींदा बने भारत स्वाभिमान के अटेली खंड प्रभारी
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राजेंद्र बने भारत स्वाभिमान के अटेली खंड प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। पतंजलि सेवा समिति के सौजन्य से ऐशली स्कूल में चल रहा 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर हवन के साथ समाप्त हो गया। आचार्य अभय देव और प्राचार्य मदन गोपाल ने हवन करवाया। प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को प्रशिक्षण कैंप का सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर जिला महेंद्रगढ़ की भारत स्वाभिमान की पूरी टीम उपस्थित रही। जिला प्रभारी नीरज आर्य, युवा प्रभारी निलेश आर्य, पंचायत किसान प्रभारी बिरेंद्र सिंह, महिला जिला प्रभारी सरोज यादव, योग शिक्षक रामपाल, लालसिंह उनींदा, मास्टर हठीराम, सांवत सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर अटेली भारत स्वाभिमान की टीम के चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से डॉ. राजेंद्र उनींदा को खंड प्रभारी बनाया गया। इसके साथ हरीश यादव को सह प्रभारी, कर्मवीर पहलवान को युवा प्रभारी, शकुंतला को महिला खंड प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा सात प्रखंड प्रभारी बनाए गए हैं। इस मौके पर प्रशिक्षण में अच्छा योग करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। योग कक्षाएं लगाने पर उनको सर्टिफिकेट दिया गया।