{"_id":"68e7fc631ba4c955c70a01e6","slug":"19-samples-of-sweets-were-taken-causing-chaos-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130865-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मिठाइयों के लिए 19 नमूने लिए, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मिठाइयों के लिए 19 नमूने लिए, मची अफरातफरी
Thu, 09 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26महावीर चौक पर मिठाइयों के सैंपल लेते खाद्य विभाग अधिकारी।स्रोत विभाग
नारनौल। त्योहारी नजदीक आते ही खाद्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वीरवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में महावीर चौक पर जलेबी वाली गली, सिंघाना रोड और महेंद्रगढ़ रोड पर मिठाइयों के 19 नमूने लिए गए।
इससे दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दीपावली नजदीक आते ही मिलावटखोर शहर में सक्रिय हो गए थे। इसकी विभाग के पास भी लगातार शिकायत पहुंच रही थी। खाद्य विभाग अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि नारनौल में 19 मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं।
इनमें खोया का एक, बूंदी लड्डू के दो, बेसन लड्डू के एक, खोया बर्फी के आठ, मिल्क केक के एक, काजू कतली के एक, पेड़ा का एक, रसगुल्ला का दो, गुलाब जामुन का एक, डोडा बर्फी का एक सैंपल लिया गया। उन्होंने कहा कि अब इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अगर सैंपल फेल आते हैं तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर मिलावटी सामान के बारे में उन्हें पता चले तो विभाग को अवश्य सूचित करें ताकि मिलावटी सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि दीपावली तक लगातार जिले में मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।