फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भीड़ के आगे बेबस रोडवेज,फेरे बढ़ाकर बहनों को राहत देने की कोशिश 18-03-38

भीड़ के आगे बेबस रोडवेज,फेरे बढ़ाकर बहनों को राहत देने की कोशिश 18-03-38

Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भीड़ के आगे बेबस रोडवेज,फेरे बढ़ाकर बहनों को राहत देने की कोशिश 18-03-38
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/महेंद्रगढ़। रक्षा बंधन पर सरकार ने रोडवेज की बसों में बहनों को फ्री यात्रा की सुविधा दी हुई है। पहले ही दिन बस स्टैंड पर बहनों की भीड़ के आगे रोडवेज द्वारा उठाए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए। रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाकर बहनों को राहत देने की कोशिश की। इसके बाद भी यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए 36 घंटे तक बसों में यात्रा फ्री किया हुआ है। महिलाएं अपने साथ 15 साल के बच्चे को लेकर भी जा सकती हैं। पहले दिन लंबे दूरी की बहनों बस लेने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची। लेकिन उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।

यात्री अनिल ने बताया कि उन्हें दादरी जाना है लेकिन एक घंटे से बस नहीं मिली। संतोष ने बताया कि रोहतक जाने के लिए सवा घंटे से बस का इंतजार करती रही। भीड़ से बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम रहा। डीआई जय किशन ने बताया कि 139 बसों ऑन रूट हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की बसों को महेंद्रगढ़ रूट पर अतिरिक्त लगाया गया है। लंबी दूरी की बसों के लोकल रूटों पर फेर लगवाए जा रहे हैं। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां तुरंत बस चलाई जा रही है। फ्री बस सेवा का लाभ सोसाइटी की बसों में भी उपलब्ध है। रोडवेज ने पहले ही चालक और परिचालकों की ड्यूटी रद्द कर दी थी। डीआई के अनुसार रोडवेज के पास 145 बसें है। जिसमें से 139 बसें ऑन रोड है। रोडवेज में करीब 350 कर्मचारी है। रोडवेज को एक दिन में रोजाना करीब 13 लाख रुपये की आय होती है। हालांकि फ्री बस सेवा से रोडवेज को आय में नुकसान होने की अनुमान है।
विज्ञापन

दूसरी ओर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर भीड़ रही। डीआई रामकिशन ने बताया कि नारनौल-महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़-दादरी, महेंद्रगढ़-रेवाड़ी व नारनौल-रेवाड़ी रूट पर ज्यादा भीड़ है। इसलिए लंबे रूट की बसों को कम करके लोकल रूटों पर चलाया गया है। नारनौल से 25 किलोमीटर बाद शुरू राजस्थान में बहनों का किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात रहा पुलिस बल
नारनौल रोडवेज ने महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के लिए अलग से काउंटर बनाया हुआ है। नारनौल से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, कनीना, गुरुग्राम, चरखी दादरी, झज्जर, भिवानी, रोहतक, हिसार के अलावा चंडीगढ़, अलवर और राजस्थान में बसें भेजी जा रही है। शुक्रवार को बस स्टैंड पर एक महिला से चेन स्नैचिंग हो गई थी। इसे देखते हुए शनिवार को पुलिस विभाग ने बस स्टैंड पर पुलिस के साथ महिला पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस की टीमें संदिग्धों पर नजर रख रही है। शनिवार को भी एक पर्स चोरी की घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed