फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 28 लिंक रोड़ों की प्रदेश सरकार से मिली मंजूरी

महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 28 लिंक रोड़ों की प्रदेश सरकार से मिली मंजूरी

Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 28 लिंक रोड़ों की  प्रदेश सरकार से मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों को आपस में जोड़ने वाले 28 लिंक सड़कों की प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसका लेटर कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला से रेवाड़ी डिविजन में आ चुका है। अब महेंद्रगढ़ सब डिविजन कृषि विपणन बोर्ड की ओर से एस्टीमेट बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 10 दिन में एस्टीमेट बनाकर पंचकूला भेज दिया जाएगा। उसकी मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बता दें कि महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में 21 जुलाई को धन्यवाद रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। रैली में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री से 28 लिंक रोड बनाए जाने की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री ने उनकी सिफारिश को मंजूर करते हुए 50 लाख रुपये से कृषि विपणन बोर्ड की ओर से लिंक रोड बनाने की घोषणा की थी। रैली को लगभग एक माह ही बीता है और रोडों की सरकार की ओर से सैद्वांतिक मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


55 किलोमीटर की बनेंगी सड़कें
बता दें कि सरकार की ओर से विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली 28 सड़कों की मंजूरी मिली है। ये सड़क लगभग 55 किलोमीटर की होंगी। इनमें कोई रोड 5 किलोमीटर तो कोई आधा किलोमीटर का भी है। कृषि विपणन बोर्ड की ओर से बनाई जाने वाली सड़क इंटर लाकिंग टाइलों और तारकोल से बनाए जाने की संभावना है। इन रोडों के बन जाने से ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। बारिश के मौसम में कच्चे रास्ते के ऊपर से जाना मुश्किल हो जाता था। रोड बन जाने के बाद इन दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमेंट की टाइलों से बनेगी मालड़ा और अघिहार गांव की सड़क
गांव मालड़ा के सरपंच प्रतिनिधि अतर सिंह ने कहा कि लंबित मांग पूरी होने से मालड़ा से अघिहार गांवों के लोगों को फायदा होगा। लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने का पहले भी प्रयास हुआ था, पर प्रक्रिया सही नहीं होने की वजह से काम रुक गया था। रोड सीमेंट की टाइलों का बनाया जाएगा। श्रीसुंडा राम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने बताया कि बताया कि दोनों गांवों के सरपंच द्वारा जरूरी कागजात विभाग को दिए जा चुके हैं और सरपंच के सहयोग से विभाग के साथ तालमेल करके जल्द काम पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कृषि मंत्री ओपी धनखड़, शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार भी जताया।


इन सड़कों को बनाने की मंजूरी मिली
1 ढाणी कुम्हारन से जवाहर नगर
2 जांट से बवाना
3 बसई से नौताना
4 माधोगढ़ से डिगरोता
5 बास से नंगला
6 ढाणी कुम्हारान से से श्यामपुरा
7 जांट से बसई
8 बारड़ा टी-प्वांइट से जेरपुर
9 निंबी से पहाडवास
10 कुराहवटा से खातोदड़ा
11 खातोदड़ा से निंबेहड़ा
12 कुकसी से श्यामपुरा
13 देवास से कोथल खुर्द वाया पीपलीवाली
14 सुरजनवास खेड़ा से बुचावास वाया नांगल हरनाथ
15 झुक से लावन
16 बवानिया से झिगावन
17 मालड़ा से अघिहार
18 कुराहवटा से खातोदड़ा
19 राजावास स्कूल से बलाना
20 बलाना स्कूल से सतनाली मुख्य रोड
21 सोहला से बाबा देवदास मंदिर
22 डिगरोता से बाबा पुरुषोत्तमदास मंदिर
23 खैरोली से गुलावला वाया बैरावास
24 बैरावास से निहालावास
25 बारड़ा टी-प्वाइंट से राजस्थान बार्डर
26 नंगला से लोहारु वाया खेत सिंह ढाणी
27 बलायचा से ढाढ़ोत
28 नंगला से जवाहर नगर।

वर्जन
प्रदेश सरकार की ओर से महेंद्रगढ़ विधानसभा के 28 रोडों की मंजूरी मिल चुकी है। अभी इसका एस्टीमेट बनाया जा रहा है। दस दिन के अंदर एस्टीमेट बनाकर भेज दिया जाएगा।
- दाताराम, कनिष्ट अभियंता, कृषि विपणन बोर्ड, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed