{"_id":"59fb43f74f1c1baf678b8f37","slug":"181509639159-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहली व बास सतनाली टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहली व बास सतनाली टीम बनी विजेता
Updated Thu, 02 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में और सतनाली की टीम बनी विजेता
विजेता टीम प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा
फोटो नंबर एक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार को शीतल एकेडमी माधोगढ़ में हुई। प्रतियोगिता में विजेता टीम अब 11 व 12 नवंबर को पानीपत में होने वाली प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
जिला सचिव राजवीर ने बताया कि इस सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में गहली टीम प्रथम रही। वहीं शीतल एकेडमी माधोगढ़ की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में बास सतनाली की टीम ने पहला व शीतल एकेडमी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसोसिएशन के जिला प्रधान छोटेलाल गहली ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। केवल इन प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। कबड्डी खेल हर युवा को शारीरिक तौर पर मजबूत व ऊर्जावान बनाता है। यहीं कारण है कि अधिकांश ग्रामीण आंचल में कबड्डी खेल के खिलाड़ी निरंतर अपने खेल में निखार ला रहे है। इस मौके पर कोच सुमेरसिंह, कोच धर्मसिंह, जगमाल सिंह पीटीआई, धर्मवीर पीटीआई व एसोसिएशन सदस्य आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।