{"_id":"598f50d64f1c1b51368b4a95","slug":"181502564566-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी स्कूल के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी स्कूल के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार प्रदर्शन
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। जिला स्तरीय खेलों में एसडी विद्यालय ककराला के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी एवं तैराकी में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुक्केबाजी वजन 54 से 57 में अन्नू व 57 से 60 में दिशा को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पंचकूला में होगा। तैराकी 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 19 में प्रदीप को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में फाइनल राउंड में 11 विद्यालयों से टीमों का चयन किया गया था, जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एक ही विद्यालय का चुनाव होना था जिसमें एसडी ककराला को चुना गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सिरसा में आयोजित कि जाएगी। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी विद्यार्थियों, स्टाफ व अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय में कार्यरत अलग-अलग खेलों के कुशल कोच विद्यार्थियों की मेहनत व अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हुआ है। विद्यालय हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य युद्धवीर यादव, सीईओ आरएस यादव, डीएड प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ विभाग के डीन पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग के डीन नरेंद्र यादव, एवं सभी विषयों के एचओडी, कोच प्रदीप व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।