{"_id":"59739f134f1c1b47308b45cf","slug":"181500749587-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातकोतर कक्षाओं की दूसरी सूची कल होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातकोतर कक्षाओं की दूसरी सूची कल होगी जारी
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातकोत्तर कक्षाओं की दूसरी सूची कल होगी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अब सभी पीजी कॉलेजों में आरक्षित सीटों के लिए स्नातकोत्तर कोर्स की दूसरी मेरिट सोमवार को विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर जारी की जाएगी।
पीजी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एनएन यादव और महिला महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य ज्ञानचंद ने बताया कि पीजी कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट के बाद बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट विभागीय निर्देशानुसार विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट के लिए विद्यार्थियों को सुबह 9.30 से 11 बजे के बीच अपने दस्तावेजों की हार्डकापी दाखिला कमेटी को जमा करनी होगी। इस दाखिला प्रक्रिया में वे विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कालेज में हार्ड कापी जमा नहीं कराई थी। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि यदि दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी सीटें खाली बचती हैं तो इसी प्रकार विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को आरक्षित सीटों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर सीटें खाली रहती हैं तो उन सीटों के लिए ओपन काउंसिलिग होगी।