फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मंदिर के निर्माण पर हुआ रात को जागरण, सुबह की गई मूर्तियों की स्थापना

मंदिर के निर्माण पर हुआ रात को जागरण, सुबह की गई मूर्तियों की स्थापना

Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के निर्माण पर हुआ रात को जागरण, सुबह की गई मूर्तियों की स्थापना
रात को हुआ जागरण, सुबह हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। गांव छिलरो में पूर्व सैनिक की पत्नी कमलेश ने गांव में करीब 20 लाख की लागत मंदिर का निर्माण करवाया है। इस मौके पर वीरवार रात को जागरण हुआ। शुक्रवार सुबह सात बजे हवन-यज्ञ कर मंदिर परिसर में 15 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद भंडारा हुआ। कमलेश देवी ने बताया कि मंदिर परिसर में पंडित भवानी शंकर, नंदलाल, मनोज, ओमप्रकाश, कपिल आदि ने हवन-यज्ञ किया। इसके बाद मंदिर में मां शेरावाली, सीताराम, राधा कृष्ण, शिव परिवार, हनुमान जी, भैरों बाबा और द्वारपाल की मूर्तियों की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के बाद भंडारा हुआ। रात को हुए जागरण में कलाकार रिशाल बुमरा ने आज क्या रात आई है, मैया जी तने भगत बुलावे भजन से भक्तों का मन मोह लिया। कृष्णा स्वामी, ललिता सोनी, बिशन राजस्थानी, लखन, कंचन खरेरा, नितेश सैनी, हरीश कुमार, नवीन, भगत सिंह आदि कलाकारों ने भजनों एवं झांकियों श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed