फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   180 MT purchase gram mahendergarh district

जिले में 180 मीट्रिक टन चने की हुई खरीद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
180 MT purchase gram mahendergarh district
अनाज मंडी में पहुँचा चना - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है।शुक्रवार को जिला में 6616 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 51719 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं शुक्रवार को जिला में 816 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 5937 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में शुक्रवार को 119 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 180 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अटेली बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 1442 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना, सेहलंग ,कारिया व दौंगड़ा अहीर में कुल 1604 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। सतनाली में कुल 630 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नांगल चौधरी निजामपुर व धौलेड़ा में 820 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। नारनौल में 1451 मीट्रिक टन तथा महेंद्रगढ़ में 659 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं अटेली में शुक्रवार को 101 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। कनीना में 98 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। सतनाली में 617 मीट्रिक टन गेहूं आया। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ नांगल चौधरी व नारनौल में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई।  इसी प्रकार शुक्रवार को नारनौल में 38 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। नांगल चौधरी में 26 तथा सतनाली में 55 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed