{"_id":"6941a338a0044207370b2d64","slug":"174-primary-school-teachers-were-given-information-about-the-census-grouping-test-during-the-training-narnol-news-c-203-1-mgh1006-122485-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रशिक्षण में प्राथमिक स्कूलों के 174 शिक्षकों को दी सेंसस ग्रुपिंग टेस्ट की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रशिक्षण में प्राथमिक स्कूलों के 174 शिक्षकों को दी सेंसस ग्रुपिंग टेस्ट की जानकारी
विज्ञापन
फोटो संख्या:-57 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में प्रशिक्षण देते हुए ट्रेनर सवीना---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट के लिए खंड के प्राथमिक पाठशालाओं के शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण में खंड के 174 शिक्षकों ने भाग लिया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से दो चरणों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जांची जाएगी। इसके लिए सेंसस बेस्ड ग्रुपिंग एक्टिविटी चलाई जा रही है। अब 16 व 17 दिसंबर को प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें शिक्षकों को कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी। उन्हाेंने शिक्षकों को विभाग के एप संचालन की जानकारी दी। इसके बाद सभी शिक्षकों का पोस्ट टेस्ट कराया गया।
अब दो दिवसीय प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों को कार्यक्रम के लिए तैयार किया जाएगा। अब 22 व 23 दिसंबर को हरियाणा में गतिविधियों के माध्यम से कक्षा पहली से तीसरी के प्रत्येक विद्यार्थी का आकलन किया जाएगा। टीमें इसका रिकॉर्ड ऑनलाइन एप के माध्यम से सबमिट करेंगी और हर विद्यार्थी का पूरा रिकॉर्ड व शैक्षणिक स्तर शिक्षा विभाग के पास भेजेंगी।
विज्ञापन
टेस्ट में शब्द, वाक्य, अनुच्छेद, संख्या पहचान, जोड़, घटाव आदि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी का पठन व गणित में आधारभूत स्तर पर मूल्यांकन कर उनके अधिगम स्तर की पहचान की जाएगी और कमजोर प्रदर्शन रहने पर शिक्षकों को अधिगम परिणाम में सुधार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
शिक्षा निदेशालय की ओर से दो दिवसीय सेंसस बेस्ड ग्रुपिंग एक्टिविटी आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए खंड स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब दो दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी जाएगी और इसके बाद टीमें फील्ड में रहेंगी। -अलका, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़