फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एंबुलेंस कैडेट ने दुघर्टना,भूकंप,बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं पर प्रस्तुतियां दी

एंबुलेंस कैडेट ने दुघर्टना,भूकंप,बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं पर प्रस्तुतियां दी

Tue, 20 Nov 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस कैडेट ने दुघर्टना,भूकंप,बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं पर प्रस्तुतियां  दी

विज्ञापन
नारनौल। यदुवंशी शिक्षा निकेतन में चल रही चार दिवसीय राज्य स्तरीय एंबुलेंस प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एंबुलेंस व नर्सिंग के कैडेटों ने प्राकृतिक आपदा व दुर्घटना की स्थिति पर लाइव प्रदर्शन किया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की उपस्थिति में कैडेट ने फाइनल परेड का पूर्वाभ्यास किया। यदुवंशी स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की। मंगलवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राज्य स्तर पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कैडेट्स प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों ने दुघर्टना, भूकंप, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं पर प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए राज्य महासचिव डीआर शर्मा व उपसचिव मुकेश अग्रवाल ने कैडेट की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रस्तुतीकरण को वे अपने जीवन में भी आत्मसात करें। जिला सचिव मनोरंजन शर्मा व संजीव धीमान ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 20 जिलों की 118 टीमों के 800 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह के प्रतिनिधित्व में बीईओ राजेंद्र सिंह, रामौतार ने सुविधा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीटीओ प्रेम प्रकाश, डीएसपी महेश कुमार, कमांडिंग आफिसर टेकचंद यादव, वीवी कथूरिया, विजय कुमार, प्राचार्य सत्य देव, सुभाष यादव, डा. हंसराज गुर्जर, डॉ. सीएस वर्मा, प्रवक्ता धर्म सिंह, योगेंद्र, राजेश, अशोक, कुमार, हरिकिशन, जगत सिंह, दयानंद, कृष्णा आर्य व सुरेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed