फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जनता ने मौका दिया तो दक्षिण हरियाणा को एक वर्ष में दिलवाएंगे एसवाईएल का पानी: सांसद सैनी

जनता ने मौका दिया तो दक्षिण हरियाणा को एक वर्ष में दिलवाएंगे एसवाईएल का पानी: सांसद सैनी

Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जनता ने मौका दिया तो दक्षिण हरियाणा को एक वर्ष में दिलवाएंगे एसवाईएल का पानी: सांसद सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा हरियाणा बनने के बाद जितनी भी सरकारें बनी, सभी ने दक्षिण हरियाणा की जनता के साथ रोजगार, पानी एवं विकास में सभी पार्टियों एवं उनके नेताओं ने सौतेला व्यवहार किया हैं और खासकर अहीरवाल क्षेत्र का भारी शोषण किया है।
उन्होंने एसवाईएल पर बोलते हुए कहा की अगर मुझे 2019 में मौका मिला तो में बिना पंजाब के सिंचाई हिमाचल के रास्ते एक साल में एसवाईएल नहर को बनाकर दक्षिणी हरियाणा के सूखे तक पहुंचाऊंगा। सतलुज का नीला पानी लाकर दिखाऊंगा। सांसद राजकुमार सैनी शनिवार को महेंद्रगढ़ में राव तुलाराम चौक स्थित पाल पैलेस मैरिज पैलेस में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रमेश राव पायलट द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सांसद सैनी दो सितंबर को पानीपत में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल ऐतिहासिक लोकतंत्र बचाओ रैली में निमंत्रण देने के लिए शनिवार को महेंद्रगढ़ जिले के दौरे पर आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 70 साल में 55 वर्ष तक राज करने वाली कांग्रेस का राज भी इस देश एवं प्रदेश की जनता देख चुकी है। इस पार्टी की नेत्री सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को तो इस देश की किसी समस्या का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जन्म के बाद 52 वर्षों तक एक जाति विशेष के पांच मुख्यमंत्री रहें। इन मुख्यमंत्रियों ने जाति विशेष का विकास करवाने का कार्य किया है। प्रदेश में विभिन्न विभागों में 52 प्रतिशत विशेष जाति के लोग नौकरी लगे हुए हैं। शेष 48 प्रतिशत 35 बिरादरी के लोग लगे हैं। सांसद सैनी ने चौटाला परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसका आधा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। वो भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचार का राग अलाप रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बात करने वाली पार्टी एक जाति विशेष के आगे ही घुटने टेकती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान वीरेंद्र पालड़ी, बहादुर सिंह थानेदार, मुकेश छाजियावास, अमित यादव, सतीश फौजी, लालाराम यादव, बीर सिंह मेघनवास, सत्यपाल, बक्शी सैनी, बाबुलाल यादव, गीतांजलि शर्मा, राजकुमार खटक, ठाकुर सवाई सिंह सिगडी क्षेत्र से भी काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed